चावल मिल से निकला जहरीला धुआं, बहराइच में पांच मजदूरों की मौत
Published by : Neha Kumari Updated At : 25 Apr 2025 12:21 PM
सांकेतिक तस्वीर
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के एक चावल मिल में आग लगने के कारण पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और कई मजदूर घायल हुए. स्थानीय अस्पताल में घायलों का अभी इलाज चल रहा है. पुलिस ने यह मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक चावल मिल में आग लगने से काम कर रहे 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और कई मजदूर घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक यह घटना राजगढ़िया राइस मिल की है.
कैसे हुई यह घटना?
जब मजदूर काम कर रहे थे, तभी अचानक से उन्हें मिल के अंदर लगे ड्रायर से धुआं उठते दिखता है. जिसे देख मजदूर डर जाते हैं और उस जगह की जांच करने के लिए जाते हैं. जब मजदूर आग की चपेट में आए जगह पर पहुंचते हैं, तब जहरीले धुएं के कारण वे बेहोश होकर जमीन पर गिर जाते हैं. वे बहुत देर तक उसी जगह पर गिरे रहते हैं. जब बहुत समय के बाद भी जांच करने गए मजदूर वापस नहीं आते हैं, तो वहां मौजूद अन्य लोग उन्हें ढूंढने वहां जाते हैं. वहां पहुंचकर वे देखते हैं कि सभी मजदूर जमीन पर बेहोश पड़े हुए हैं. जिसके बाद वे जल्दी से फायर ब्रिगेड को बुलाते हैं. दफ्तरकर्मी सभी मजदूरों को बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती करते हैं. साथ ही पुलिस को भी इस घटना की सूचना दी जाती है.
पुलिस ने किया मामला दर्ज
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. एएसपी रमचंद्र प्रसाद कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल मिलाकर 8 मजदूरों को चावल मिल से बाहर निकाला गया है. जिनमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और 3 लोगों का अस्पताल में अभी इलाज जारी है. डॉक्टरों ने बताया है कि मौत का कारण अधिक मात्रा में शरीर के अंदर जहरीले धुएं का प्रवेश करना है. पुलिस मिल में आग लगने के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है.
यह भी पढ़े: All Out War: भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान, धमकी की आड़ में ट्रंप से मदद मांगी
यह भी पढ़े: Pahalgam Terror Attack : हमले में शामिल एक आतंकी का घर बम से उड़ाया गया, दूसरे के घर पर चला बुलडोजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










