UP Weather Today: बंगाल की खाड़ी का Depression यूपी के लिए बना आफत, 18, 20 और 21 अगस्त को भारी बारिश, IMD का अलर्ट
UP का मौसम का पूर्वानुमान
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने 18, 20 और 21 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, खासकर पूर्वी यूपी में. बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के चलते यह बारिश का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है.
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है और बारिश का दौर अभी थमता नहीं दिख रहा है. मौसम विभाग ने आज यानी 18 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं पूर्वी यूपी में भी कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं. खासकर 20 और 21 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है.
यूपी में आज भारी भारिश की सभावना
मौसम केंद्र लखनऊ के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 18 अगस्त को पश्चिमी यूपी में Very Heavy Rain और पूर्वी यूपी में Heavy Rain की संभावना है. 19 अगस्त को पूर्वी यूपी में भारी बारिश जारी रह सकती है, जबकि 20 और 21 अगस्त को पूर्वी यूपी में बहुत भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. 21 अगस्त को पश्चिमी यूपी में भी भारी बारिश की चेतावनी है. 22 अगस्त को दोनों हिस्सों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है.
आज यूपी में कहां होगी भारी बारिश?
18 अगस्त को मौसम का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखने को मिल सकता है. मौसम केंद्र लखनऊ ने यहां बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. पूर्वी यूपी में भी भारी बारिश की संभावना है. यानी अगर आप आज उत्तर प्रदेश के किसी जिले में हैं तो मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति भी बन सकती है. मौसम विभाग के राष्ट्रीय बुलेटिन में भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 और 19 अगस्त को भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
20-21 अगस्त को फिर बदलेगा मौसम, पूर्वी यूपी में होगी भारी बारिश
आज की बारिश के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद करने वालों के लिए अगले दो दिन महत्वपूर्ण हैं. मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार 20 और 21 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश हो सकती है. 21 अगस्त को पश्चिमी यूपी में भी भारी बारिश की संभावना है. इसके बाद 22 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. इसका मतलब साफ है कि यूपी में अगले कुछ दिन बारिश से राहत मिलने की संभावना कम है और कई इलाकों में मौसम बार-बार करवट ले सकता है.
बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन बढ़ा रहा बारिश का खतरा
बारिश के इस दौर के पीछे बंगाल की खाड़ी से बना मौसम सिस्टम भी अहम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के 18 अगस्त को जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तरी गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के झारखंड के ऊपर बना Depression पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है. IMD के अनुसार यह सिस्टम अगले 24 घंटे में झारखंड और बिहार से होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है. इसके प्रभाव से पूर्वी यूपी में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है.
पूर्वी यूपी में 18-19 अगस्त को भी बारिश का असर
मौसम विभाग के राष्ट्रीय बुलेटिन के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 और 19 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है. ऐसे में पूर्वांचल के लोगों को अगले 48 घंटे मौसम पर नजर रखनी चाहिए. बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है. तेज गरज-चमक होने पर लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी जाती है.
21 और 22 अगस्त को पश्चिमी यूपी भी आएगा बारिश की चपेट में
पश्चिमी यूपी के लिए आज यानी 18 अगस्त का दिन सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. इसके बाद 19 और 20 अगस्त को कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन 21 और 22 अगस्त को फिर भारी बारिश की संभावना जताई गई है. यानी पश्चिमी यूपी में बारिश का असर बीच में कुछ कम होने के बाद फिर बढ़ सकता है.
यूपी में अगले 7 दिनों का मौसम
मौसम केंद्र लखनऊ के ताजा पूर्वानुमान को देखें तो पूर्वी यूपी में 18 अगस्त से बारिश का सिलसिला लगातार बना रहने की संभावना है. यहां 18 और 19 अगस्त को भारी, 20 और 21 अगस्त को बहुत भारी तथा 22 से 24 अगस्त तक फिर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं पश्चिमी यूपी में 18 अगस्त को बहुत भारी, 21 और 22 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट है. 19 और 20 अगस्त को यहां कोई चेतावनी नहीं दी गई है.
आज क्या करें?
भारी बारिश और वज्रपात के दौरान सावधानी जरूरी है. मौसम खराब होने पर खुले मैदान में जाने से बचें. पेड़ के नीचे खड़े न हों और बिजली चमकने के दौरान विद्युत उपकरणों से सावधानी बरतें.
यह भी पढ़ें: 11 दिन, 75 जिले और 1,559 दिव्यांगों की बदली किस्मत: जानिए UP सरकार के इस मेगा अभियान की सफलता!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









