UP में सपा विधायक के घर चलेगा योगी का बुलडोजर? नोटिस चस्पा, प्रशासन ने दी ध्वस्तीकरण की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (AI)

UP Politics: संभल सदर के सात बार के विधायक इकबाल महमूद की मुश्किलें बढ़ गई हैं. जिला प्रशासन ने उनके मकान पर अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए नोटिस चस्पा किया है और मकान खाली करने की चेतावनी दी है. यदि विधायक ने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो प्रशासन बुलडोजर कार्रवाई कर सकता है.

विज्ञापन

UP Politics: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और संभल सदर से सात बार के विधायक इकबाल महमूद की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. जिला प्रशासन ने उनके मकान पर नोटिस चस्पा कर इसे कथित रूप से नियमों के विपरीत निर्मित बताया है. प्रशासन की ओर से मकान खाली करने की चेतावनी दी गयी है. साथ ही कहा गया है कि यदि कथित अतिक्रमण को खुद नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बुलडोजर कार्रवाई कर सकता है.

विनियमित क्षेत्र में बिना अनुमति निर्माण का आरोप

प्रशासन की ओर से लगाए गये आरोप के मुताबिक, विधायक का यह मकान विनियमित क्षेत्र में बिना जरूरी अनुमति के बनाया गया है. अधिकारियों के अनुसार मकान फिलहाल किराये पर दिया गया है. इसी वजह से वहां रह रहे किरायेदारों को मकान खाली करने के लिए समय दिया गया है. नोटिस के जरिए विधायक को भी कथित अतिक्रमण को स्वयं हटाने की चेतावनी दी गयी है. निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होने पर प्रशासन की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई किये जाने की बात कही गयी है.

पिछले साल बाग पर भी चला था बुलडोजर

इकबाल महमूद के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई का यह पहला मामला नहीं है. रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष रायसत्ती थाना क्षेत्र के मंडलाई गांव में उनके बाग से जुड़ी जमीन पर भी प्रशासन ने कार्रवाई की थी. प्रशासन का आरोप था कि बाग से लगी करीब तीन बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है. पैमाइश के बाद सरकारी जमीन की पहचान की गयी और उसे कब्जामुक्त कराया गया.

सात बार विधायक रह चुके हैं इकबाल महमूद

इकबाल महमूद संभल सदर विधानसभा सीट से सात बार विधायक रह चुके हैं. वह समाजवादी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उन्हें 33-संभल विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी का विधायक दर्ज किया गया है. राजनीतिक तौर पर संभल की सियासत में उनका लंबे समय से प्रभाव रहा है. ऐसे में प्रशासन की ताजा कार्रवाई को लेकर इलाके में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गयी हैं.

अब कार्रवाई की अगली कड़ी पर नजर

फिलहाल प्रशासन की ओर से मकान पर नोटिस चस्पा किया गया है. अब देखना यह होगा कि नोटिस के बाद विधायक या मकान से जुड़े लोगों की ओर से क्या कदम उठाया जाता है. यदि प्रशासन के निर्देश के मुताबिक कथित अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो अगली कार्रवाई क्या होगी, इस पर सभी की नजर है.

यह भी पढ़ें: बलिया में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की तेरही में पहुंचे भोजपुरी के दिग्गज, पवन सिंह और रवि किशन ने दी श्रद्धांजलि


विज्ञापन
तिलक कुमार

लेखक के बारे में

By तिलक कुमार

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola