UP में दिखेगा जापानी इंडस्ट्रियल मॉडल का असर!, ‘Japan City’ से Investment Friend 3.0 तक जानिए क्या है योगी सरकार का प्लान?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
UP News: उत्तर प्रदेश सरकार औद्योगिक विकास के लिए जापान के साथ मिलकर काम कर रही है. 'जापान सिटी' और 'इन्वेस्टमेंट फ्रेंड 3.0' जैसी योजनाओं से प्रदेश में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा. जानें योगी सरकार का पूरा प्लान.
UP News: उत्तर प्रदेश को मैन्युफैक्चरिंग और निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार जापान के साथ औद्योगिक सहयोग बढ़ा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जापान की प्रिसीजन क्वालिटी, टेक्नोलॉजी, रिसर्च और काइजेन की फिलॉसफी को उत्तर प्रदेश के बड़े बाजार, स्किल, इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत कानून-व्यवस्था से जोड़ने पर प्रदेश के औद्योगिक इकोसिस्टम को नई ऊंचाई मिल सकती है. उन्होंने जापान सिटी से लेकर इन्वेस्टमेंट फ्रेंड 3.0 तक सरकार की योजनाओं और औद्योगिक विकास की दिशा की जानकारी दी.
जापान सिटी में विकसित हो रही बुनियादी सुविधाएं
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जापान सिटी भी विकसित की जा रही है. इसमें बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है. यह नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर है. इसके आसपास सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर भी मौजूद हैं. ऐसे में यह क्षेत्र औद्योगिक गतिविधियों और निवेश के लिहाज से महत्वपूर्ण बन रहा है.
जापान की विशेषज्ञता और यूपी की क्षमता का मेल
उन्होंने कहा कि जापान के पास प्रिसीजन क्वालिटी, टेक्नोलॉजी, रिसर्च कैपेबिलिटी, मैन्युफैक्चरिंग एक्सीलेंस और काइजेन की फिलॉसफी है. वहीं उत्तर प्रदेश के पास स्केल, स्किल, मार्केट, इंफ्रास्ट्रक्चर, पॉलिसी, लॉ एंड ऑर्डर और महत्वाकांक्षा है. दोनों की क्षमताओं का यह संयोजन प्रदेश के मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम, MSME इकोसिस्टम, स्किलिंग, आरएंडडी और लॉजिस्टिक कैपेबिलिटी को नई ऊंचाई दे सकता है.
मार्च 2026 में आई प्लग एंड प्ले इंडस्ट्रियल शेड्स योजना
मार्च 2026 में प्लग एंड प्ले इंडस्ट्रियल शेड्स योजना लेकर आई है. इसके साथ ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कार्गो, एमआरओ और लॉजिस्टिक हब के रूप में भी विकसित किया जा रहा है. इससे प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों और लॉजिस्टिक्स से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलने की उम्मीद है.
इन्वेस्टमेंट फ्रेंड 3.0 से आसान होगी निवेश प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए इन्वेस्टमेंट फ्रेंड 3.0 लॉन्च किया गया है. इसके जरिए विभिन्न विभागों की सेवाओं को एक साथ लाया गया है. आवेदन से लेकर परियोजना की प्रगति तक ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा मिलेगी. इससे निवेशकों के लिए अलग-अलग विभागों से जुड़ी प्रक्रियाएं एकीकृत होंगी और अप्रूवल प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और निर्बाध बनाने में मदद मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By खुशबू कुमारी
खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








