2.80 लाख की रिश्वत लेते यूपी के 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, राजस्थान ACB ने ऐसे बिछाया जाल

Updated:
विज्ञापन

2.80 लाख लेते रंगे हाथ पकड़े गए यूपी के 4 पुलिसकर्मी

UP News: अयोध्या साइबर क्राइम थाने के सब इंस्पेक्टर समेत उत्तर प्रदेश पुलिस के चार कर्मचारियों को राजस्थान के सीकर में 2.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है. राजस्थान ACB ने जाल बिछाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया.

विज्ञापन

UP News: सीकर में राजस्थान ACB ने यूपी पुलिस के चार कर्मचारियों को 2.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. इनमें अयोध्या साइबर क्राइम थाने का सब इंस्पेक्टर भी शामिल है. आरोप है कि एक मुकदमे से शिकायतकर्ता के भाई का नाम हटाने के बदले 4 लाख रुपये मांगे गए थे. बातचीत के बाद 2.80 लाख रुपये में सौदा तय हुआ. मंगलवार को जैसे ही कांस्टेबल सोहनलाल ने रकम ली, ACB की टीम ने मौके पर दबिश देकर चारों को गिरफ्तार कर लिया.

मुकदमे से नाम हटाने के बदले मांगे 4 लाख

ACB के अनुसार, परिवादी ने शिकायत की थी कि उसके भाई के खिलाफ अयोध्या के साइबर क्राइम थाने में मुकदमा संख्या 22/2024 दर्ज है. आरोप है कि इस मामले से भाई का नाम हटाने के बदले पुलिसकर्मियों की ओर से रिश्वत मांगी जा रही थी. शिकायत मिलने के बाद ACB ने 17 अगस्त को रिश्वत मांगने का सत्यापन कराया. इस दौरान कांस्टेबल गौरव चारग ने परिवादी से 4 लाख रुपये की मांग की. बातचीत के बाद 2.80 लाख रुपये में सौदा तय हुआ.

शिकायत मिलते ही ACB ने तैयार किया ट्रैप

रिश्वत की मांग की पुष्टि होने के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई. परिवादी को तय रकम लेकर भेजा गया. टीम पहले से मौके पर निगरानी कर रही थी. जैसे ही कांस्टेबल सोहनलाल ने परिवादी से 2.80 लाख रुपये लिए, ACB की टीम ने कार्रवाई कर दी. टीम ने मौके से चारों पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया.

SI समेत चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार

ACB के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में अयोध्या साइबर क्राइम थाने के सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, कांस्टेबल पवन त्रिपाठी, कांस्टेबल सोहनलाल और कांस्टेबल गौरव चारग शामिल हैं. चारों उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात हैं. आरोपियों की तैनाती अयोध्या साइबर क्राइम थाने में है, जबकि रिश्वत की पूरी कार्रवाई राजस्थान के सीकर में की गई.

जयपुर ACB के सुपरविजन में हुई कार्रवाई

जयपुर ACB के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में सीकर ACB की टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में ऑपरेशन चलाया गया. पुलिस निरीक्षक सुभाष मील की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया.

आरोपियों से पूछताछ, जांच शुरू

ACB की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और पुलिस महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. ACB ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. ACB ने लोगों से भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें करने की अपील की है. ब्यूरो की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन 94135-02834 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है.

Also Read: उन्नाव में जिला बदर आरोपी ने होटल में रचाई शादी, पुलिस को नहीं लगी भनक? उठे बड़े सवाल


विज्ञापन
खुशी सिंह

लेखक के बारे में

By खुशी सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola