UP में अजब प्रेम की गजब कहानी, पति कमाने गया तो बुआ के बेटे संग फरार हुई 5 बच्चों की मां, जानें पूरी कहानी
बुआ के बेटे संग फरार हुई 5 बच्चों की मां
UP News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पति के मुंबई कमाने जाने के बाद पांच बच्चों की मां अपने बुआ के बेटे के साथ करीब तीन लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई.
UP News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पति के मुंबई कमाने जाने के बाद पांच बच्चों की मां अपने बुआ के बेटे के साथ फरार हो गई. महिला के पति का आरोप है कि वह घर से करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी साथ ले गई है. पति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी और सामान बरामद कराने की गुहार लगाई है.
मोबाइल पर बातचीत से बढ़ी नजदीकी
मामला गिलौला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, महिला का पति मुंबई में मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था. महिला अपने पांच बच्चों और सास के साथ घर पर रहती थी. इसी दौरान उसकी मोबाइल फोन पर चंडीगढ़ में रहने वाले अपने बुआ के बेटे सूरज से बातचीत शुरू हुई. सूरज मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और चंडीगढ़ में मजदूरी करता है. लगातार बातचीत के बाद दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई.
पांच बच्चों को छोड़कर हुई फरार
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच नजदीकी इतनी बढ़ गई कि महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर सूरज के साथ फरार हो गई. पति को जब पत्नी के घर से गायब होने की जानकारी मिली तो वह मुंबई से वापस घर पहुंचा. पति का आरोप है कि महिला अपने साथ करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और घर में रखी नकदी भी ले गई है.
चार साल का है सबसे छोटा बच्चा
महिला के पांच बच्चे हैं और सबसे छोटे बेटे की उम्र महज चार साल है. परिवार के मुताबिक, बड़ी बेटी की शादी भी अगले साल होनी है. महिला के अचानक घर छोड़कर चले जाने से परिवार के सामने बच्चों की परवरिश और बेटी की शादी को लेकर चिंता खड़ी हो गई है. पति का कहना है कि पत्नी के चले जाने से उसका परिवार मुश्किल में पड़ गया है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
पत्नी और सूरज की तलाश करने के बाद भी जब दोनों का पता नहीं चला तो पति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया. उसने पत्नी के साथ जेवर और नकदी बरामद कराने की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और महिला का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By खुशबू कुमारी
खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









