स्कूल या तालाब? UP में बारिश के कहर ने बदली तस्वीर, घुटनों तक पानी और जहरीले जीवों का खतरा, सरकारी दावों पर उठे सवाल
UP में बारिश के कहर ने बदली स्कूल की तस्वीर
UP News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बारिश ने सरकारी कंपोजिट विद्यालय की बदहाल तस्वीर सामने लाई है. स्कूल परिसर और कमरों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई और सुरक्षा पर सवाल उठ खड़े हुए हैं.
UP News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र के अकबरपुर स्थित सरकारी कंपोजिट विद्यालय की बारिश के बाद बदहाल तस्वीर सामने आई है. तेज बारिश के बाद स्कूल परिसर और कमरों में घुटनों तक पानी भर गया. जलभराव के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई और उन्हें स्कूल के गेट पर खड़े रहना पड़ा.
स्कूल परिसर और कमरों में भरा पानी
बारिश के बाद विद्यालय का पूरा परिसर जलमग्न हो गया. पानी स्कूल के कमरों तक पहुंच गया, जिससे बच्चों और शिक्षकों के लिए कक्षाओं तक पहुंचना मुश्किल हो गया. जलभराव के कारण विद्यालय में सामान्य रूप से पढ़ाई नहीं हो सकी.
दस्तावेज भी पानी में भीगे
विद्यालय में पानी भरने से सरकारी दस्तावेज भी प्रभावित हुए. कई दस्तावेज पानी में भीगकर खराब हो गए. वहीं स्कूल भवन की जर्जर स्थिति के बीच बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं. परिसर में सांप-बिच्छू समेत जहरीले जीवों के आने का खतरा बना हुआ है.
शिक्षक खुद जल निकासी में जुटे
जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए शिक्षक खुद पानी में उतरकर जल निकासी का प्रयास करते नजर आए. प्रधानाचार्य ने दावा किया कि स्कूल में जलभराव की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ.
पंचायत कार्यालय में पढ़ाई कराने की बात
मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने फिलहाल पंचायत कार्यालय में बच्चों की पढ़ाई कराने की बात कही है. वहीं मॉडल स्कूल और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के दावों के बीच अकबरपुर के इस विद्यालय की बदहाल तस्वीरों ने सरकारी स्कूलों की जमीनी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By खुशबू कुमारी
खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









