श्रीकृष्ण को 'नमाजी' बताने वाले मौलाना जरजिश पर भड़के साधु-संत, बोले- उसे तुरंत पाकिस्तान भेजा जाए

मौलाना जरजिश अंसारी
UP News: मौलाना जरजिश अंसारी के भगवान श्रीकृष्ण को 'मुस्लिम' और 'पांच वक्त का नमाजी' बताने वाले वायरल वीडियो पर मथुरा में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. हिंदू संगठनों और साधु-संतों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है.
UP News: भगवान श्रीकृष्ण को 'मुस्लिम' और 'पांच वक्त का नमाजी' बताए जाने के वायरल वीडियो पर मथुरा में विरोध तेज हो गई . हिंदू संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है . मौलाना जरजिश अंसारी के कथित विवादित बयान के बाद मथुरा और ब्रज क्षेत्र में विवाद गहरा गया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर साधु-संतों, हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है. प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, इटावा निवासी मौलाना जरजिश अंसारी का 23 जून को झारखंड में दिए गए एक भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में उनके द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया. इसके बाद मथुरा में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने विरोध दर्ज कराया.
'हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने' का आरोप
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणी करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करती है. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और भगवद्गीता को लेकर की गई टिप्पणी तथ्यों के विपरीत है और संबंधित व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए.
साधु-संतों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग
श्रीकृष्ण जन्म संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी समेत कई संतों ने मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. कुछ संतों ने विवादित बयान देने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की बात कही.वहीं साध्वी इंदुलेखा और अनमोल दास महाराज ने भी इस मामले में प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की.
भाजपा नेताओं ने भी जताई आपत्ति
भाजपा नेता मनीष शुक्ला ने इस बयान को करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि यदि किसी ने जानबूझकर धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश की है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए. मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं. भाजपा नेताओं ने विपक्षी दलों के रवैये पर सवाल उठाए हैं. वहीं, इस पूरे मामले में अब तक संबंधित मौलाना की ओर से कोई नया आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. विवाद के बाद मथुरा और ब्रज क्षेत्र में प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. विभिन्न हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है. फिलहाल, मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज बनी हुई है.
Input- Ravi Ranjan Kumar
Must Read-ललितपुर गैंगरेप का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Komal Agarwal
कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










