प्रयागराज में सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर, बंद कमरे में मूकबधिर दंपती समेत तीन की मौत ने उठाए सवाल
प्रयागराज में सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर
UP Crime News: प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र में एक मूकबधिर दंपती समेत तीन लोगों की किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. प्रारंभिक जांच में पुरुष के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं.
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार को सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है. शाहगंज थाना क्षेत्र में किराये के मकान में मूकबधिर दंपती समेत तीन लोगों के शव मिले हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में पुरुष के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जबकि दोनों महिलाओं के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं.
किराये के मकान में मिले तीनों के शव
प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र में एक किराये के मकान में तीन लोगों की हत्या की सूचना से हड़कंप मच गया. मृतकों में पति-पत्नी समेत दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तीनों मूकबधिर थे और इसी मकान में रह रहे थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद शाहगंज और खुल्दाबाद समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस मृतकों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
पुरुष के शरीर पर मिले चोट के निशान
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृत पुरुष के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. वहीं, दोनों महिलाओं के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं. घटनास्थल से पुलिस को शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं. प्रथम दृष्टया पुलिस इस घटना को विवाद या आपसी झगड़े से जोड़कर जांच कर रही है. हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा.
पुलिस ने शुरू की गहन जांच
सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली रवि गुप्ता ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच से महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है. इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्याकांड से जुड़े अहम सुराग मिल सकें.
Must Read- 8 किलो घी का ऐसा केस, जिसने हाईकोर्ट को भी चकराया, 41 साल बाद आया वो फैसला जिसने उड़ा दिए सबके होश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Komal Agarwal
कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










