आजमगढ़ में आग का गोला बना डीजल टैंकर, भीषण विस्फोट में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत

Updated:
विज्ञापन

भीषण आग लगने के बाद मौके का दृश्य (AI सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: आजमगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें डीजल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर भीषण विस्फोट का शिकार हो गया. इस हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर दुखद मौत हो गई.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में डीजल से भरे टैंकर में भीषण विस्फोट हो गया. बिजली के पोल से टकराने के बाद टैंकर में आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया. हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. पुलिस और दमकल विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

बिजली के पोल से टकराने के बाद हुआ धमाका

गोरखपुर से डीजल लेकर बिलरियागंज क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप की ओर जा रहा टैंकर जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी-मिर्जापुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास बिजली के पोल से टकरा गया. टक्कर इतनी तेज थी कि पोल पर लगा ट्रांसफार्मर भी नीचे गिर पड़ा. इसके कुछ ही क्षण बाद टैंकर में जोरदार विस्फोट हुआ और देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया.

दमकल की छह गाड़ियों ने घंटों बाद पाया आग पर काबू

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोग टैंकर के करीब नहीं जा सके. सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. आग बुझाने के लिए छह दमकल गाड़ियों को लगाया गया और काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि तब तक टैंकर पूरी तरह जल चुका था.

तीन लोगों की मौत, दो शवों की पहचान बाकी

इस भीषण हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. मृतकों में मेहनगर थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी 26 वर्षीय प्रदीप कुमार की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य दो मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि पहचान और जांच पूरी होने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी.

Also Read: शादी से पहले खत्म हो गई प्रेम कहानी, सुसाइड नोट में सामने आई आखिरी फैसले की वजह, जानें पूरा मामला


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola