LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 15 अगस्त तक करा लें ये काम, वरना बंद हो सकता है गैस कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन

एलपीजी गैस कनेक्शन की e-KYC (AI सांकेतिक तस्वीर)

UP News: गाजियाबाद में करीब 2 लाख घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की e-KYC बाकी है. गैस कनेक्शन को सक्रिय रखने के लिए 15 अगस्त तक यह प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है. जानिए क्यों जरूरी है e-KYC और कैसे कराएं सत्यापन.

विज्ञापन

UP News: घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. गैस कनेक्शन को सक्रिय रखने के लिए 15 अगस्त तक e-KYC कराना अनिवार्य है. तय समय सीमा तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर रोक लगाई जा सकती है. गाजियाबाद जिले में अभी करीब दो लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी है.

12 लाख उपभोक्ताओं में दो लाख की ई-केवाईसी बाकी

गाजियाबाद के जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी के अनुसार, जिले में करीब 12 लाख घरेलू LPG उपभोक्ता हैं. इनमें से लगभग 10 लाख उपभोक्ताओं का e-KYC सत्यापन पूरा हो चुका है, जबकि करीब दो लाख उपभोक्ताओं को अभी यह प्रक्रिया पूरी करनी है.

गैस एजेंसियां भेज रहीं संदेश, लगाए जा रहे शिविर

e-KYC पूरी कराने के लिए गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं से संपर्क कर रही हैं. मोबाइल पर संदेश भेजकर लोगों को समय पर सत्यापन कराने की जानकारी दी जा रही है. इसके अलावा कई जगहों पर विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं की प्रक्रिया पूरी हो सके.

क्यों जरूरी है e-KYC

गैस एजेंसियों के मुताबिक, e-KYC अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं की पहचान की पुष्टि करना और गैस कनेक्शन से जुड़े रिकॉर्ड को अपडेट करना है. कई उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर और पते बदल चुके हैं, वहीं कुछ कनेक्शनों पर लंबे समय से सिलिंडर नहीं लिया गया है. ऐसे कनेक्शनों का भी सत्यापन किया जा रहा है.

ऐसे करा सकते हैं ई-केवाईसी और जांचें स्टेटस

उपभोक्ता अपनी गैस एजेंसी, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या विशेष शिविर में जाकर बायोमेट्रिक माध्यम से e-KYC करा सकते हैं. इसके अलावा गैस कंपनियों के मोबाइल एप और अधिकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी यह सुविधा उपलब्ध है. ई-केवाईसी की स्थिति जानने के लिए उपभोक्ता संबंधित गैस कंपनी के एप या वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं. इसके अलावा गैस एजेंसी, डिलीवरी बॉय या कस्टमर केयर के माध्यम से भी उपभोक्ता नंबर देकर जानकारी ली जा सकती है.

Also Read: वृंदावन में ‘रूम दिलाने’ के नाम पर नहीं चलेगा खेल, जानिए श्रद्धालुओं की राहत के लिए पुलिस का क्या है प्लान


विज्ञापन
Khushboo Kumari

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola