लखनऊ में बैठकर अमेरिकियों से ठग लिए ढाई अरब रुपए, अब तक 119 लोगों की गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड फरार

Updated:
विज्ञापन

साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर)

UP News: लखनऊ में कॉल सेंटर के जरिए अमेरिकी नागरिकों से अरबों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड विनीत फरार है. 119 गिरफ्तारियों के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

UP Crime News: समिट बिल्डिंग में कॉल सेंटर खोलकर अमेरिकन नागरिकों से अरबों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. अब तक 119 लोगों की गिरफ्तारी के बाद गिरोह का सरगना विनीत अंडरग्राउंड हो गया है. पुलिस को शक है कि वह देश छोड़कर भागने की फिराक में है या फिर किसी सुरक्षित ठिकाने पर छिपा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, गिरोह लंबे समय से लखनऊ से ही विदेशी नागरिकों को निशाना बना रहा था. कॉल सेंटर के जरिए खुद को तकनीकी सहायता या सरकारी एजेंसी का कर्मचारी बताकर अमेरिकियों को झांसे में लिया जाता था और उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क संगठित तरीके से काम कर रहा था और इसमें कई स्तरों पर लोग शामिल थे. लगभग ढाई अरब रूपए ठगने का अनुमान है.

समिट बिल्डिंग से चलता था ठगी का नेटवर्क

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि समिट बिल्डिंग में चल रहे इस कॉल सेंटर से विदेशों में बैठे लोगों को फोन किए जाते थे. ठग पहले भरोसा जीतते, फिर अलग-अलग बहानों से पैसे ट्रांसफर करा लेते थे. इस पूरे नेटवर्क का संचालन विनीत के इशारे पर होता था.

119 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह से जुड़े 119 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें कॉल सेंटर के कर्मचारी, तकनीकी मदद देने वाले लोग और रकम ट्रांसफर कराने वाले एजेंट शामिल हैं. हालांकि, मुख्य आरोपी विनीत अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

पुलिस की कई टीमों की छापेमारी जारी

पुलिस ने विनीत के संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है. उसके बैंक खातों, डिजिटल लेनदेन और संपर्कों की भी जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस अंतरराष्ट्रीय ठगी नेटवर्क के और भी कई राज सामने आ सकते हैं. पुलिस का दावा है कि गिरोह ने संगठित तरीके से विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर भारी रकम ऐंठी है. अब जांच का फोकस मास्टरमाइंड विनीत को पकड़ने और पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने पर है.

यह भी पढ़ें: Instagram पर फिल्मी अंदाज में पुलिस को दी चुनौती, हनीमून से ही दबोची गई महिला लुटेरी

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola