गाजीपुर में दो युवकों की गोली मारकर हत्या, 5 फीट की दूरी पर मिला दोनों का शव
Published by : Prashant Tiwari Updated At : 21 Mar 2025 5:03 PM
मृतकों की फोटो
गाजीपुर : जिले के उचौरी गांव में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसे आपसी रंजिश का नतीजा माना जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है.
गाजीपुर, संवाद सूत्र कमलेश यादव : जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी गांव में शुक्रवार को बगीचे में दो युवकों की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों शवों के बीच की दूरी 5 फीट थी. एक को माथे पर तो दूसरे की कनपटी पर गोली मारी गई थी. घटना की सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंचकर तफ्तीश में जुट गई है.
डीएम को बुलाने को लेकर हुई नोकझोंक
लोगों की मानें तो युवकों की हत्या गोली मारकर की गई है. मृतकों की पहचान अमन चौहान (18) और अनुराग (29) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात हैं. पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जब एम्बुलेंस से भेजने लगी तो ग्रामीणों ने रोक लिया. परिजन और ग्रामीण डीएम आर्यका अखौरी को बुलाने की मांग पर अड़ गए. इस बात पर पुलिस और ग्रामीणों में काफी देर तक नोकझोंक हुई. पुलिस को छानबीन के दौरान घटनास्थल से तीन खोखे मिले हैं. जांच में सामने आया है कि दो बाइकों से कुछ लड़के गांव आए थे. दोनों युवकों को अपने साथ ले गए और बगीचे में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी.
यूपी की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कई टीमें बदमाशों की तलाश में
हत्यारों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं. इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा. मामले की जांच जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










