ePaper

थूक से करता था मसाज, सैलून वाले की घिनौनी करतूत, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने की कार्रवाई

Updated at : 07 Aug 2024 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
Massage With Spit

Massage With Spit | Social Media, X

Massage With Spit: यूपी के कन्नौज में एक सैलून संचालक लोगों के चेहरे पर अपनी थूक से मसाज करता था. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया. वहीं आरोपी की करतूत सामने आने के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गयी है.

विज्ञापन

Massage With Spit: यूपी के कन्नौज से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सैलून चलाने वाले शख्स की घिनौनी करतूत देखकर लोगों के पैर तले जमीन खिसक गई है. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा है तो वहीं पुलिस ने भी आरोपी पर एक्शन लिया है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सैलून चलाने वाला ग्राहक के साथ कितनी घिनौनी हरकत कर रहा है. दुकानदार फेस मसाज करा रहे शख्स के चेहरे पर अपनी थूक लगाकर मसाज कर रहा है.यह विडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

एक्शन में आई पुलिस
वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गयी है. पुलिस ने कहा है कि सैलून वाले के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. बता दें मामला यूपी के कन्नौज के तालग्राम थाने का है. बताया जा रहा है कि थूक से मसाज करने वाले युवक का नाम यूसुफ है. मसाज के दौरान ग्राहकों की आंखे बंद रहती है इसका फायदा उठाकर यूनुस अपनी थूक से उसके चेहरे पर मसाज करने लगता है. बताया जा रहा है कि वीडियो एक हफ्ते से ज्यादा पुराना है.

आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग
थूक मसाज का वीडियो वायरल होने के बाद कई संगठनों ने इसका विरोध किया है. बीजेपी के एन नेता ने इसे थूक जिहाद करार दिया है. वहीं कई हिन्दू संगठनों ने आरोपी सैलून संचालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गयी है. पुलिस ने कहा है कि थूक लगाकर मसाज करने का मामला सामने आया है. मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Also Read: बांग्लादेश में फैले बवाल के बीच शेख हसीना की पार्टी के 20 से अधिक सदस्यों के शव मिले

Olympics 2024: जानिए क्या है कुश्ती में वेट का खेल, क्यों घोषित हुई Vinesh Phogat, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola