सोनभद्र में पति की हैवानियत, बाल्टी से पत्नी को बेरहमी से पीटा, मायके पहुंचते ही थम गई सांसें, 10 घंटे में गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

UP News:उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी पर बाल्टी से जानलेवा हमला कर दिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर बाल्टी से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के बाद मायके ले जाते समय मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को करीब 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल सफेद रंग की बाल्टी भी बरामद की है.

विवाद के बाद पत्नी पर किया हमला

मामला म्योरपुर थाना क्षेत्र के करहिया गांव का है. तहरीर के मुताबिक, शुक्रवार सुबह संतलाल का अपनी पत्नी पार्वती (35) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर संतलाल ने बाल्टी से पार्वती पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद आरोपी पति मौके से चला गया. पड़ोसियों ने पार्वती के मायके जामपानी में उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद उसके भाई रामस्वरूप और रामकिशुन मौके पर पहुंचे और घायल पार्वती को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

हालत बिगड़ी तो रेणुकूट ले गए परिजन

सीएचसी में उपचार के दौरान पार्वती की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उसे हिंडाल्को चिकित्सालय, रेणुकूट ले गए. वहां प्राथमिक उपचार और दवा देने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई.इसके बाद परिजन शुक्रवार शाम पार्वती को उसके मायके जामपानी लेकर पहुंचे. इसी दौरान उसकी मौत हो गई. महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने पुलिस को घटना की जानकारी दी.

10 घंटे में पुलिस ने आरोपी को दबोचा

पुलिस ने 15 अगस्त को मृतका के भाई रामस्वरूप की तहरीर पर आरोपी पति संतलाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की. प्राथमिकी दर्ज होने के करीब 10 घंटे के भीतर पुलिस ने 16 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल सफेद रंग की बाल्टी भी बरामद की गई है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया. मृतका के दो बेटे और एक बेटी हैं.

Also Read: CM योगी की Gen-Z को खास संदेश, बोले- युवा शक्ति ही यूपी की सबसे बड़ी ताक


विज्ञापन
अंजली कश्यप

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola