CM योगी की Gen-Z को खास संदेश, बोले- युवा शक्ति ही यूपी की सबसे बड़ी ताकत

Updated:
विज्ञापन

CM योगी आदित्यनाथ Gen- Z को संदेश दिए

UP News:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए आत्मनिर्माण से राष्ट्रनिर्माण का आह्वान किया है. उन्होंने युवाओं से नियमित योग और व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाने तथा अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प को राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने का आग्रह किया है.

विज्ञापन

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा है कि आत्मनिर्माण से राष्ट्रनिर्माण का दायित्व युवा पीढ़ी के कंधों पर है.उन्होंने युवाओं से नियमित योग और व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाने तथा अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प को राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने का आह्वान किया.

युवाओं के नाम सीएम योगी की खास पाती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम जारी अपनी पाती में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांच करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य हासिल करने के लिए लोगों को बधाई दी.इस पाती में उन्होंने खास तौर पर किशोरों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव अवसर उपलब्ध करा रही है.जरूरत है कि युवा इन अवसरों का पूरा लाभ उठाएं.सीएम योगी ने लिखा कि आत्मनिर्माण से राष्ट्रनिर्माण का महती दायित्व युवाओं के कंधों पर है.उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, अनुशासन और संकल्प से ही विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण का लक्ष्य साकार होगा.मुख्यमंत्री ने युवा शक्ति को उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए युवाओं से अपने संकल्प को राष्ट्रनिर्माण के बड़े लक्ष्य से जोड़ने की अपील की.

योग और व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को अपने संकल्प को मजबूत करने के लिए नियमित योग और व्यायाम को जीवन का अंग बनाना चाहिए.उन्होंने किशोरावस्था और युवावस्था को जीवन का स्वर्णिम दौर बताते हुए कहा कि इसी उम्र में सपने आकार लेते हैं और व्यक्तित्व का निर्माण होता है.इस दौरान कुछ कर गुजरने की लालसा भी सबसे अधिक होती है.उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा केवल उनका अपना भविष्य नहीं बनाती, बल्कि समाज और देश के भविष्य को भी नई दिशा देती है.इसलिए युवा अपनी क्षमता और ऊर्जा का सकारात्मक इस्तेमाल करें और उसे राष्ट्रहित से जोड़ें.

आदि शंकराचार्य से स्वामी विवेकानंद तक का दिया उदाहरण

सीएम योगी ने आदि शंकराचार्य से लेकर स्वामी विवेकानंद तक का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत का इतिहास ऐसे महापुरुषों के प्रेरणादायी प्रसंगों से भरा पड़ा है, जिन्होंने युवावस्था में ही भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक शक्ति का संदेश दुनिया तक पहुंचाया.उनका जीवन बताता है कि उम्र छोटी हो सकती है, लेकिन संकल्प और सामर्थ्य बड़े होने चाहिए.

https://x.com/myogiadityanath/status/2089155106751344697?s=20

सीएम योगी बोले- संकल्प का कोई विकल्प नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी युवावस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि 26 वर्ष की उम्र में पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उन्होंने जनसेवा का व्रत लिया.तब से अब तक उनके सामने राष्ट्रसेवा और जनसेवा के आदर्श सर्वोपरि रहे हैं.उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता.संकल्प दृढ़ हो तो बड़े से बड़े असंभव लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं.

Also Read:प्रयागराज में बाइक सवार तीन कांवड़ियों को मैजिक ने कुचला, दो की मौके पर और एक की अस्पताल में मौत


विज्ञापन
अंजली कश्यप

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola