अखिलेश के भाई और मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक का निधन

Published by :Amitabh Kumar
Updated at :13 May 2026 7:50 AM
विज्ञापन
Prateek Yadav

अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव (File Photo)

मुलायम सिंह यादव के बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया. मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे प्रतीक.

विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार (13 मई) को लखनऊ में निधन हो गया. रिपोर्ट के अनुसार, 38 साल के प्रतीक यादव ने सिविल अस्पताल में आखिरी सांस ली. उनके निधन के वक्त परिवार के कई सदस्य अस्पताल में मौजूद थे. प्रतीक यादव बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे.

इंडिया टुडे ने अपने सूत्रों  के हवाले से खबर दी कि प्रतीक यादव को बुधवार सुबह करीब 6 बजे इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक यादव कुछ समय से बीमार चल रहे थे. कुछ हफ्ते पहले उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अखिलेश यादव भी उनसे मिलने पहुंचे थे. हालत में थोड़ा सुधार होने पर उन्हें घर लाया गया था, लेकिन बाद में तबीयत फिर बिगड़ गई.

प्रतीक यादव खुद को राजनीति से रखते थे दूर

सिविल अस्पताल में भारी सुरक्षा तैनात की गई है. देश के बड़े राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद प्रतीक यादव ने खुद को सक्रिय राजनीति से दूर ही रखा था. उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी और रियल एस्टेट व फिटनेस बिजनेस से जुड़े हुए थे. लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लैनेट’ नाम से जिम भी चलाते थे और फिटनेस इंडस्ट्री में सक्रिय रहते थे.

यह भी पढ़ें : अपर्णा यादव के पति प्रतीक की राजनीति में नहीं है कोई दिलचस्पी, फिर भी हैं बेहद मशहूर, देखें Photos

प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा हैं बीजेपी नेता

प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव इस समय उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola