PM Narendra Modi in Mahakumbh : पीएम मोदी ने संगम में डुबकी लगाई, प्रयागराज में लगे मोदी-मोदी के नारे

Updated:
विज्ञापन
PM Modi in Kumbh 2025

पीएम मोदी

PM Narendra modi in Mahakumbh : प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयागराज में संगम में डुबकी लगाई. इसका वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन

PM Narendra modi in Mahakumbh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगम में डुबकी लगाई और गंगा की पूजा की. बोट में सीएम योगी प्रधानमंत्री को लेकर त्रिवेणी संगम की ओर गए. तट पर मौजूद लोग पीएम मोदी को देखने के लिए उमड़े. इस दौरान मोदी-मोदी के नारे भी सुनाई दिए. प्रधानमंत्री ने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. महाकुंभ 2025, पौष पूर्णिमा के दिन 13 जनवरी को शुरू हुआ. यह 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक चलेगा.

पीएम मोदी ने कहा- पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य मिला

संगम में स्नान करने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- प्रयागराज महाकुंभ में आज पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य मिला. मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला है. उनसे समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की. हर-हर गंगे!

पीएम मोदी के दौर से पहले, पीएमओ ने कहा कि महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम है. यह दुनिया भर के भक्तों को आकर्षित करता है. भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने की प्रतिबद्धता प्रधानमंत्री ने दिखाई है. इसके अनुरूप, पीएम मोदी ने तीर्थ स्थलों पर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय कदम उठाए हैं.

ये भी पढ़ें : महाकुंभ में प्रधानमंत्री ने लगाई आस्था की डुबकी, जानें आज 5 फरवरी का क्या है धार्मिक महत्व

महाकुंभ के दौरान पीएम मोदी की दूसरी यात्रा

इससे पहले, 13 दिसंबर, 2024 को प्रयागराज की यात्रा प्रधानमंत्री ने की थी. अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने आम जनता के लिए संपर्क, सुविधाओं और सेवाओं में सुधार के लिए 5,500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola