ePaper

नोएडा : रेडियो कर्मी तान्या खन्ना की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार में चला रही थी कार

Updated at : 02 May 2018 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
नोएडा : रेडियो कर्मी तान्या खन्ना की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार में चला रही थी कार

नोएडा : नोएडा के सेक्टर 85 के पास बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में एक रेडियो कर्मी की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना सेक्टर फेस-2 के थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि एफएम 98.3 (रेडियो मिर्ची) में काम करने वाली तान्या खन्ना (26 वर्ष) […]

विज्ञापन

नोएडा : नोएडा के सेक्टर 85 के पास बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में एक रेडियो कर्मी की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना सेक्टर फेस-2 के थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि एफएम 98.3 (रेडियो मिर्ची) में काम करने वाली तान्या खन्ना (26 वर्ष) देर रात ढाई बजे के करीब अपनी कार से सेक्टर 85 के पास से गुजर रही थी. तेज गति से जा रही उनकी कार अनियंत्रित होकर बड़े नाले में जा गिरी. घटना की सूचना किसी राहगीर ने पुलिस को दी.

थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर दमकल विभाग व नोएडा पुलिस पहुंची. क्रेन की सहायता से कार को नाले से बाहर निकाला गया. उन्होंने बताया कि नाले में पानी भरा हुआ था, जिसमें कार आधे से ज्यादा डूब गयी थी. पुलिस ने तान्या को कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. उन्होंने बताया कि वह गाजियाबाद के कविनगर में रहती थी. पुलिस ने देर रात को उनके पिता को घटना की सूचना दी. वह सुबह 4 बजे थाने पहुंचे. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola