ePaper

किडनैपिंग की प्लानिंग में दोस्त ने साथ नहीं दिया तो कर दी हत्या

Updated at : 21 Apr 2018 10:25 AM (IST)
विज्ञापन
किडनैपिंग की प्लानिंग में दोस्त ने साथ नहीं दिया तो कर दी हत्या

गाजियाबाद : तीन दोस्तों ने मिलकर किडनैपिंग का प्लान बनाया . दोस्त के पिता से ही पैसे वसूलने की इस पूरी योजना में जब दोस्त नहीं माना तो उसकी हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद एक दोस्त को गिरफ्तार कर दिया गया. जबकि दूसरा फरार है. गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 2 में रहने वाले […]

विज्ञापन

गाजियाबाद : तीन दोस्तों ने मिलकर किडनैपिंग का प्लान बनाया . दोस्त के पिता से ही पैसे वसूलने की इस पूरी योजना में जब दोस्त नहीं माना तो उसकी हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद एक दोस्त को गिरफ्तार कर दिया गया. जबकि दूसरा फरार है.

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 2 में रहने वाले आयुष के पिता एक राजनेता के मैनेजर हैं. आयूष 16 साल का था और 9वीं क्लास में पढ़ता था. उसकी दोस्ती घर के पास ही कुछ लोगों से हुई . विराट ने आयूष की मदद की थी. इस मदद के बाद दोनों अच्छे दोस्त हो गयी.

दोनों मिलने लगे. विराट ने आयूष को अपने पिता से पैसे निकालने का तरीका बताया आयूष इस प्लान में शामिल नहीं होना चाहता था. विराट के साथ उसका दोस्त विशाल और एक नाबालिग दोस्त भी शामिल था उसने . आयूष इस प्लान में शामिल नहीं होना चाहता था. विराट और विशाल ने आयूष को फोन कर मिलने के लिए बुलाया. 16 अप्रैल को एक बार फिर दोनों ने मिलकर आयूष को मनाने की कोशिश की.

आयूष जब नहीं माना तो उसकी कोल्डड्रीक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया. आयूष जब होश में आया तो इन दोनों ने इसे एक बार फिर मनाने की कोशिश की आयूष जब नहीं माना तो इनके बीच झगड़ा हो गया. आयुूष को धक्का दिया तो उसे चोट आ गयी. दोनों डर गये कि अब आयूष घर जाकर सारी बात बता देगा. तीनों ने सिर कुचल कर आयुष की हत्या कर दी और शव को पानी के गड्ढे में छुपा दिया.

मोबाइल फोन से पकड़े गये आरोपी

पुलिस ने जब आयूष की कॉल डिटेल खंगाली तो उसमें लास्ट कॉल विराट का नंबर था. पुलिस को शक हुआ. आरोपी जब पुलिस की गिरफ्त में आये तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया. पुलिस ने आयुष का शव ग्रेटर नोएडा से बरामद किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola