नोएडा में बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या का प्रयास

नोएडा: नोएडा में पिछले एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार मासूम बच्ची के साथ बलात्कार की घटना हुई है. पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, शहर के सूरजपुर कस्बा निवासी चार वर्षीय बच्ची को 30 जनवरी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अगवा कर लिया. आरोपी ने बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या […]
नोएडा: नोएडा में पिछले एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार मासूम बच्ची के साथ बलात्कार की घटना हुई है. पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, शहर के सूरजपुर कस्बा निवासी चार वर्षीय बच्ची को 30 जनवरी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अगवा कर लिया. आरोपी ने बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया और अंतत: उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया. थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि बच्ची बेहोशी की हालत में पुलिस को मिली.
उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस इस दिशा में काम कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी है. गौरतलब है कि चार दिन पहले ही सूरजपुर कस्बे में ही तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार की घटना हुई है.
यह भी पढ़ें-
मेरठ : बेटे की हत्या के बाद मां के सीने में उतार दी 9 गोलियां, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




