नोएडा में बच्ची के साथ अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा : नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाली एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक ने अश्लील हरकत की और उसे चोट पहुंचाई. थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि बरौला गांव के एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-49 में रिपोर्ट दर्ज करायी कि मदरसन कंपनी में […]
नोएडा : नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाली एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक ने अश्लील हरकत की और उसे चोट पहुंचाई. थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि बरौला गांव के एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-49 में रिपोर्ट दर्ज करायी कि मदरसन कंपनी में काम करने वाले संदीप नामक युवक ने उसकी 10 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत की.
उनका आरोप है कि उनकी बेटी घर पर अकेली थी तभी संदीप ने उसके साथ गलत हरकत की और उसे चोट पहुंचाई. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




