जबरन विवाह कर, पत्नी को देह व्यापार के लिए बाध्य करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

नोएडा: नेपाल में एक युवती से जबरन शादी कर उसे भारत लाने तथा यहां उसे देह व्यापार के लिए बाध्य करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि सेक्टर-27 में रहने वाली एक युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है […]
नोएडा: नेपाल में एक युवती से जबरन शादी कर उसे भारत लाने तथा यहां उसे देह व्यापार के लिए बाध्य करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि सेक्टर-27 में रहने वाली एक युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है कि उसका विवाह उसकी मर्जी से नहीं हुआ था.
महिला ने शिकायत में कहा है कि चार वर्ष पूर्व नेपाल में नितिन ने उससे जबरन शादी की थी. वह लोग नेपाल में रह रहे थे. दो माह पहले वह उसे नेपाल से नोएडा लेकर आया और यहां पर सेक्टर-27 में किराये के मकान में वह लोग रहने लगे. शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसके साथ आये दिन मारपीट कर उसे देह व्यापार करने के लिए मजबूर कर रहा है. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




