ePaper

नोएडा में चालक को बंधक बनाकर लूट ली कार, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 28 Sep 2017 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
नोएडा में चालक को बंधक बनाकर लूट ली कार, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा:यूपी में नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 29 स्थित ब्रह्मपुत्र मार्केट सेबुधवार शाम को हथियारबंद बदमाशों ने एक इनोवा कार चालक को बंधक बनाकर उसकी कार लूट ली. सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने बताया कि कार चालक सुनील अपने मालिक मालकिन को जीआईपी माल पर छोड़कर सेक्टर-29 स्थित ब्रह्मपुत्र मार्केट में […]

विज्ञापन

नोएडा:यूपी में नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 29 स्थित ब्रह्मपुत्र मार्केट सेबुधवार शाम को हथियारबंद बदमाशों ने एक इनोवा कार चालक को बंधक बनाकर उसकी कार लूट ली. सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने बताया कि कार चालक सुनील अपने मालिक मालकिन को जीआईपी माल पर छोड़कर सेक्टर-29 स्थित ब्रह्मपुत्र मार्केट में खाना खाने आया था.

शाम 6 बजे के करीब अज्ञात बदमाशों ने हथियार के बल पर उसे बंधक बनाकर उस की इनोवा कार लूट ली. उन्होंने बताया कि बदमाश सुनील को सेक्टर 12-22 चौराहे के पास फेंक कर भाग गये. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें… यूपी : ससुराल वालों ने दहेज के लिए महिला को जलाकर मार डाला, मामला दर्ज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola