ePaper

News: सिरफिरे व्यक्ति ने 87 बार सिम बदला, महिला दरोगा से कहा- शादी नहीं करोगी तो… जानें फिर क्या हुआ? 

Updated at : 21 Aug 2024 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
Crazy man

Crazy man

News: राजधानी लखनऊ में एक सिरफिरे व्यक्ति ने महिला दरोगा पर शादी करने का दबाव डाला। जब उसने इनकार किया, तो आरोपी ने नंबर बदलकर कॉल करते हुए उसकी फोटो वायरल करने की धमकी दी।

विज्ञापन

News: लखनऊ की एक कोतवाली में तैनात महिला दरोगा को एक सिरफिरे व्यक्ति ने शादी करने का दबाव डाला। जब दरोगा ने उसकी बात नहीं मानी, तो आरोपी ने अलग-अलग नंबरों से कॉल करके फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसे लगभग 87 नंबरों से कॉल किया। परेशान होकर महिला दरोगा ने इस मामले में महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Also Read: Bharat Bandh LIVE: पटना में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज, जयपुर और जोधपुर में छाया सन्नाटा 

महिला दरोगा का कहना है कि प्रयागराज हंडिया निवासी अंशुमान पाण्डेय नाम का व्यक्ति काफी समय से उसे परेशान कर रहा है और शादी के लिए दबाव डाल रहा था। जब दरोगा ने अंशुमान का नंबर ब्लॉक कर दिया, तो उसने नए नंबरों से कॉल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने दरोगा की फोटो भी हासिल कर ली और उसे एडिट करके सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इन हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने महिला थाने में मामला दर्ज कराया।

Also Read: SC आरक्षण मुद्दे को लेकर बड़ी तैयारी के मूड में जीतनराम मांझी, बोले- ‘95% संपन्न दलित ले रहे रिजर्वेशन का लाभ’

इसके अलावा, दो जुलाई को आरोपी कोतवाली पहुंचा और पीड़िता के सहकर्मियों के सामने उसकी बदनामी करने की कोशिश की। आरोपी ने हंगामा करते हुए दो लाख रुपये की मांग की और दरोगा को नौकरी से हटवाने की धमकी भी दी। महिला थाने की इंस्पेक्टर मंजू पाण्डेय ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Also Read: पटना के एक कॉलेज की छात्राओं का AI से बनाया न्यूड फोटो-वीडियो, वायरल करके ब्लैकमेल कर रहे बदमाश

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola