Meerut Murder: पिता ने अपनी ही बेटी के लिए मांगी सख्त से सख्त सजा, पुलिस के सामने खोली 'मुस्कान' की घिनौनी करतूत
Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Mar 2025 6:29 PM
मुस्कान और साहिल को ले जाती पुलिस
Meerut Murder: मुस्कान ने अपने माता पिता को बताया कि उनसे अपने पति सौरभ की हत्या कर दी है. उसके बाद मुस्कान के माता पिता ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी मुस्कान के पिता ने अपनी बेटी के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग की है.
Meerut Murder: उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित ब्रह्मपुरी इलाके में अपने पति की हत्या करने वाली मुस्कान की सारी कारगुजारी उसके माता-पिता ने पुलिस के सामने खोल दी. आरोपी मुस्कान के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने ही अपने पति की हत्या की है. यही नहीं आरोपी मुस्कान के पिता ने पुलिस से यह भी कहा कि उनकी बेटी को इस अपराध के लिए सख्त से सख्त सजा दी जाए. आरोपी मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद उसके शव के 15 टुकड़े कर उसे सीमेंट से भरे ड्रम में सील कर दिया था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी
मुस्कान और उसके प्रेमी ने हत्या के बाद सबूत मिटाने और लाश को छिपाने की दोनों आरोपियों ने काफी कोशिश की. लेकिन, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सौरभ राजपूत के रूप में की गई है. वो मर्चेंट नेवी का कर्मचारी था. पुलिस ने बताया कि सौरभ चार मार्च से लापता था. पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि संदेह के आधार पर पुलिस ने सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को हिरासत में लिया है.
माता पिता ने मांगी बेटी के लिए सख्त से सख्त सजा
न्यूज चैनल आजतक के मुताबिक आरोपी मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी ने कहा कि हत्या के बारे में उनकी बेटी ने उन्हें जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने बताया कि उसने ही अपने पति की हत्या की है. पिता ने अपनी बेटी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है. उन्होंने बताया कि उनका दामाद सौरभ उनके बेटे की तरह था. पिता ने यह भी कहा कि ‘जब उनकी बेटी ने उन्हें सौरभ की हत्या के बारे बताया तो हमने अपनी बेटी को सीधे पुलिस के हवाले कर दिया’.
हत्याकांड के बाद प्रेमी के साथ छुट्टियां मनाने चली गई थी मुस्कान
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हत्या की बात कबूली, उन्होंने बताया कि चार मार्च को सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी. मुस्कान और उसके प्रेमी ने स्वीकार किया कि उन्होंने सौरभ के शव के टुकड़े किये और ड्रम में रखकर उसे सीमेंट से सील कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी अपने प्रेमी साहिल के साथ छुट्टियां मनाने चली गई थी. सौरभ और मुस्कान ने 2016 में प्रेम विवाह किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










