Mahakumbh Video : भंडारे के खाने में पुलिस अधिकारी ने मिलाई राख, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
Mahakumbh Video

भंडारे के खाने में राख मिलाने का वीडियो वायरल

Mahakumbh Video : श्रद्धालुओं के लिए आयोजित भंडारे में परोसे गए भोजन में राख मिलाने वाले पुलिस अधिकारी को निलंबित किया गया. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Mahakumbh Video : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें श्रद्धालुओं के लिए आयोजित भंडारे में परोसे गए भोजन में राख मिलाते हुए कथित तौर पर एक पुलिस अधिकारी नजर आ रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया. डीसीपी (गंगा नगर) कुलदीप सिंह गुनावत के हवाले से मीडिया में खबर चल रही है कि वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद सोरांव के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) बृजेश कुमार तिवारी के खिलाफ कार्रवाई की गई. देखें वीडियो

वीडियो में एक पुलिस अधिकारी को चूल्हे पर पकाए जा रहे खाने में राख मिलाते हुए देखा जा सकता है. एक यूजर ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें डीसीपी गंगा नगर के अकाउंट को टैग किया गया. यूजर ने इस शर्मनाक हरकत के लिए अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. यूजर को जवाब देते हुए डीसीपी गंगा नगर के आधिकारिक अकाउंट से जवाब दिया गया. जवाब में कहा गया कि मामले का संज्ञान लेते हुए एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है. विभागीय कार्यवाही चल रही है.

ये भी पढ़ें : Mahakumbh में मौतों के जिम्मेदार कौन, क्यों अफसरों पर उठ रही उंगली?

अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो

वीडियो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने इसपर संज्ञान लेने का आग्रह किया. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि महाकुंभ में फंसे लोगों को भोजन और पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने वालों के अच्छे प्रयासों को राजनीतिक द्वेष के कारण विफल किया जा रहा है. जनता को इस पर ध्यान देना चाहिए!”

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola