ePaper

पटाखों पर बैन फिर भी रातभर आतिशबाजी, अब जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर ‘उत्तम प्रदेश’

Updated at : 05 Nov 2021 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
पटाखों पर बैन फिर भी रातभर आतिशबाजी, अब जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर ‘उत्तम प्रदेश’

लोगों ने रौशनी के त्योहार में जमकर आतिशबाजी की. हालात यह हुए दिवाली के अगले दिन शुक्रवार की सुबह को कमोबेश उत्तर प्रदेश के हर शहर की वायु गुणवत्ता खतरनाक श्रेणी में चली गई. कहीं-कहीं तो सांस लेना भी खतरनाक हो गया.

विज्ञापन

UP AQI Level After Diwali: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली के मौके पर यूपी के नोएडा समेत कई शहरों में पटाखों पर पूरी तरह बैन लगा दिया था. दूसरी तरफ कई जिलों में दो घंटे के लिए सिर्फ ग्रीन पटाखे चलाने की इजाजत दी गई थी. इसके बावजूद लोगों ने रौशनी के त्योहार में जमकर आतिशबाजी की. हालात यह हुए दिवाली के अगले दिन शुक्रवार की सुबह को कमोबेश उत्तर प्रदेश के हर शहर की वायु गुणवत्ता खतरनाक श्रेणी में चली गई. कहीं-कहीं तो सांस लेना भी खतरनाक हो गया.

Also Read: दिल्ली में दिवाली पर धुआंधार तरीके से खूब जले पटाखे, अब प्रदूषण से लोगों का निकल रहा है दम यूपी में दो घंटे की इजाजत, रातभर आतिशबाजी

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को वायु प्रदूषण के कारण धुंध छाया रहा. एक तरफ सुप्रीम कोर्ट ने पटाखे बेचने और खरीदने पर प्रतिबंध लगा रखा था. दूसरी तरफ राज्य सरकार ने भी सख्ती के आदेश दिए थे. लेकिन, सारे आदेश धरे रह गए. भले ही यूपी में दो घंटे के लिए आतिशबाजी की टाइमिंग निर्धारित की गई थी.

लोगों ने देर रात तक पटाखे चलाए. इसके चलते दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जबरदस्त वायु प्रदूषण हुआ. मेरठ में कई स्थानों पर देर रात एक्यूआई 500 के पार चला गया. इसके अलावा यूपी की राजधानी लखनऊ के साथ कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, वाराणसी में भी वायु प्रदूषण रहा.

दिवाली के अगले दिन इन शहरों की एक्यूआई
  • लखनऊ:- 200

  • कानपुर:- 223

  • नोएडा (सेक्टर 62):- 875

  • गाजियाबाद:- 853

  • मेरठ:- 687

  • आगरा:- 400

  • वाराणसी:- 153

undefined

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो एक्यूआई लेवल 400 के पार जाने पर सांसद की बीमारी वाले लोगों के लिए बेहद दिक्कतें पैदा हो जाती है. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी सफर के मुताबिक अभी दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण जारी रहेगी. वहीं, डॉक्टरों ने बुजुर्गों और बच्चों को सावधान किया है.

Also Read: दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब, मुंबई का भी यही हाल, दिवाली में बढ़ सकता है और प्रदूषण एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) से समझें सच्चाई
  • शून्य से 50:- अच्छा

  • 51 से 100:- संतोषजनक

  • 101 से 200:- मध्यम

  • 201 से 300:- खराब

  • 301 से 400:- बहुत खराब

  • 401 से 500:- गंभीर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola