Live Updates

Uttar Pradesh Breaking News Live: यूपी भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

Updated:
विज्ञापन

Uttar Pradesh Breaking News Live: लखनऊ, योगी सरकार के 6 साल पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस. लोकभवन में 11 बजे सीएम योगी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. बता दें कि 25 मार्च 2022 को योगी ने शपथ ग्रहण की थी. सरकार के 6 साल पर आज लोकभवन में भव्य कार्यक्रम होगा.उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

यूपी भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश कार्यकारिणी की सूची घोषित की. नोएडा विधायक पंकज सिंह, लखनऊ से विजय बहादूर पाठक, मेरठ से कांताकर्दम समेत 18 लोगों को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है.

नोएडा में आंध्रप्रदेश की CID ने दी दबिश, IAS अपर्णा यू के पति गिरफ्तार

नोएडा में IAS अपर्णा के पति को आंध्र प्रदेश सीआईडी ने गिरफ्तार किया. 3300 करोड़ के घोटाले में IAS अपर्णा के पति आरोपी है. अपर्णा यू आंध्र प्रदेश में प्रतिनियुक्ति के दौरान स्किल डेवलपमेंट में तैनात थी. उस दौरान उनके पति ने फर्जी दस्तावेज के सहारे उनके ही विभाग से ठेका लिया था. जब जांच हुई तो IAS अपर्णा और उनके पति घोटेले में शामिल मिले. अपर्णा ने अपने पति को 3300 करोड़ का ठेका दिलाने में मदद किया था, इसलिए अपर्णा और उनके पति पर 3300 करोड़ के घोटाले का आरोप दर्ज हुआ था. आपको बता दें इस समय अपर्णा यू उत्तर प्रदेश में मिशन निदेशक एनएचएम हैं. जब आंध्र प्रदेश से प्रतिनियुक्ति से लौटीं तो अपर्णा को MD यूपीपीसीएल बनाया गया था. यहां भी अपर्णा पर पेंशन घोटाले की सीबीआई जांच चल रही है.

राहुल गांधी मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने तोड़ी चुप्पी, दी ये नसीहत

गुजरात के सूरत की कोर्ट में मोदी सरनेम मामले में सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द हो गई. इस मामले पर देश का सियासी पारा गरम है. इस मामले पर बसपा प्रमुख मायावती ने आज ट्विट कर बड़ा बयान दिया है. मायावती ने कहा है कि ”पहले कांग्रेस व अब BJP सरकार द्वारा हर स्तर पर अधिकांश मामलों में घोर स्वार्थ की राजनीति करने के कारण ही गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन आदि की गंभीर समस्याओं को दूर करने की व्यापक जनहित, जन कल्याण व देश हित के जरुरी काम पर पूरा पूरा ध्यान नहीं देना अति दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण.

पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की तीस करोड़ की बेनामी संपत्ति हुई जब्त

आयकर विभाग और बेनामी निषेध इकाई लखनऊ द्वारा आज शनिवार को बसपा सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा की तीस करोड़ की बेनामी संपत्ति को जब्त किया. जब्त संपित्तियों का विवरण एक संपत्ति, खसरा संख्या 503, रकबा-1.6670 हेक्टेयर स्थित- ग्राम-सरायं शहज़ादी, परगना-बिजनौर, तहसील-सरोजनीनगर, जिला -लखनऊ (बेनामीदार श्री देशराज सिंह के नाम) बेनामी संपत्ति लेन-देन (निषेध) अधिनियम , 1988 के अंतर्गत अनंतिम रुप से कुर्क की गयी.

यूपी में एक अप्रैल से किसानों को सिंचाई करने के लिए बिजली मुफ्त

उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल से किसानों को नलकूप से सिंचाई करने के लिए बिजली मुफ्त में मिलेगी. किसानों को इसका बिल नहीं देना होगा. जो भी बिल आएगा उसका भुगतान योगी सरकार करेगी.

कौशांबी में व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या

कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद कथित रूप से ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली. कोखराज थाने के प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि थाना क्षेत्र के सुजालपुर बमरौली गांव निवासी साजन पासी (50) का शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी रानी (48) से विवाद हो गया था, जिसके बाद साजन ने रानी की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola