ePaper

UP Weather Update: लखनऊ में रिमझिम बारिश से सर्द हुआ मौसम, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Updated at : 08 Jan 2022 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
UP Weather Update: लखनऊ में रिमझिम बारिश से सर्द हुआ मौसम, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ में शनिवार को हल्की बारिश से मौसम ठंडा हो गया है. हालांकि, बारिश से कुछ हद तक प्रदूषण से राहत जरूर मिली है.

विज्ञापन

Weather Update: पहाड़ों पर जारी बर्फबारी का असर पूरे उत्तर पश्चिम और उत्तर भारत में नजर आने लगा है. मौसम विभाग के पूर्वनुमान के मुताबिक, 9 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जैसे उत्तर भारत के राज्यों और बारिश का मौसम बना रहेगा. पश्चिमी विक्षोभों के चलते मौसम में एक बार फिर बदलाव दर्ज किया गया है. राजधानी लखनऊ में सुबह से ही हल्की बारिश का सिलसिला जारी है.

आज दिनभर जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

राजधानी लखनऊ में तीन दिन से लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण ठंड का असर बढ़ने लगा है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आज दिनभर हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे. उत्तर प्रदेश में हर दिन सर्दी का अहसास बढ़ने लगा है.

यूपी में भारी बारिश का अनुमान

आईएमडी के पूर्वनुमान के मुताबित, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सात जनवरी से नौ जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होगी. अगले दो दिनों में उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत पंजाब, हरियाणा में भारी बारिश का अनुमान है.

कब घोषित होती है शीतलहर

दरअसल, मैदानी इलाकों में जब न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से कम पर पहुंच जाता है, तब शीत लहर घोषित की जाती है. इसके अलावा जब तापमान में दो डिग्री या उससे भी कम गिरावट दर्ज की जाती है, तब भीषण शीत लहर घोषित की जाती है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola