UP Weather Update: यूपी में आज भी मौसम रहेगा ठंडा, पश्चिम व पूर्वी यूपी के लिए रेड अलर्ट

Published by : Amit Yadav Updated At : 24 Jan 2024 7:18 AM

विज्ञापन

यूपी की राजधानी लखनऊ का बुधवार सुबह तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस था. इसके अलावा बरेली 7 डिग्री, झांसी 7.2 डिग्री, प्रयागराज 8 डिग्री, बहराइच 8.4 डिग्री और मेरठ का तापमान 11.2 डिग्री रहा.

विज्ञापन

लखनऊ: यूपी में बुधवार 24 जनवरी को भी मौसम ठंडा रहेगा. मौसम विभाग ने मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान लगाया है. पश्चिम व पूर्वी यूपी में घना कोहरा रहेगा. कई स्थानों पर शीत दिवस की संभावना जताई गई है. यूपी की राजधानी लखनऊ का बुधवार सुबह तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस था. इसके अलावा बरेली 7 डिग्री, झांसी 7.2 डिग्री, प्रयागराज 8 डिग्री, बहराइच 8.4 डिग्री और मेरठ का तापमान 11.2 डिग्री रहा. अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोइ्र बड़ा बदलाव नहीं होने और उसके बाद धीरे-धीरे लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतमक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

अपडेट हो रही है….

Also Read: Ayodhya Ram Mandir: श्री रामलला के आभूषणों में लखनऊ की कारीगरी, मुकुट-कंठहार से उभरी अलौकिक छवि
15 जिलों के लिए रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार को गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुरी के लिए रेड एलर्ट जारी किया है. यहां घना कोहरा, शीत दिवस व अति शीत दिवस, शीत लहर की संभावना जताई है. लगभग 37 जिलों को एलर्ट घोषित किया है.

मंगलवार को मेरठ रहा सबसे ठंडा

मंगलवार को सबसे अधिक ठंडा मेरठा रहा. यहां न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम था. इसके अलावा मुजफ्फर नगर 2.6 डिग्री, अयोध्या 2.5 डिग्री, शाहजहांपुर 3 डिग्री, कानपुर शहर 2.6 डिग्री, रायबरेली 3.8, बरेली 4 डिग्री, सुल्तानपुर 4 डिग्री, गोरखपुर 4 डिग्री, बाराबंकी का तापामन 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola