UP News: लखनऊ में मजदूर के मुंह पर की पेशाब, वीडियो वायरल
Published by : Amit Yadav Updated At : 03 Jun 2024 2:27 PM
Rakesh Rathore Arrested
UP News लखनऊ में सोते हुए मजदूर के मुंह पर पेशाब करने का मामला सामने आया है. जब इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तब पुलिस को इसकी जानकारी हुई. विरोध करने पर मजदूर की पिटाई भी की गई.
लखनऊ: यूपी (UP News) की राजधानी लखनरऊ में मजदूर के मुंह पर लघुसंका करते वीडियो वायरल हुआ है. मजदूर ने जब इसका विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई की गई. बताया जा रहा है कि धूप में काम करने के बाद मजदूर थककर शो गया था. इसी दौरान संजय मौर्य नाम के युवक ने उसके मुंह पर पेशाब कर दिया. इसका एक वीडियो भी वायर हुआ है. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी संजय मौर्य को गिरफ्तार किया है.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
जानकारी के अनुसार दुबग्गा थाना क्षेत्र के छंदोइया खेड़ा में एक मजदूर काम करने के बाद छांव में आराम कर रहा था. तभी वहां संजय मौर्य पहुंचा और उसके मुंह पर पेशाब कर दी. पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने तहरीर लेकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने मजदूर के साथ मारपीट भी की है.
दोनों ने साथ पी थी शराब
पुलिस के अनुसार रविवार को दुबग्गा के छंदोइया खेड़ा में मंदिर के पीछे खाली जमीन है. राजकुमार रावत और संजय मौर्य गिट्टी तोड़ने का काम करते हैं. दोनों ने काम करने के बाद वहीं शराब पी. इसके बाद राजकुमार रावत वहीं सो गया. इसी बीच संजय मौर्य ने राजकुमार के मुंह पर पेशाब कर दिया. जिसका विडियो वायरल हुआ है. इसकी जानकारी राजकुमार रावत की पत्नी ने पुलिस को दी है. संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










