UP Breaking News Live: सोनभद्र में महिला ने पहले बेटा का गला काटा फिर फांसी लगा ली

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: भारतीय किसान यूनियन की कई मुद्दों को लेकर लखनऊ में सोमवार को महापंचायत हो रही है. महापंचायत में प्रदेश भर से किसान इकट्ठा हुए हैं.भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने घोषणा की है कि इसमें किसानों के मुद्दों के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी. किसानों के मुद्दों को लेकर भाकियू एक बार फिर से सड़कों पर उतर रही है.इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

सोनभद्र में महिला ने पहले बेटा का गला काटा फिर फांसी लगा ली

सोनभद्र के दुंद्वी क्षेत्र के महुली गांव में एक महिला ने पति की शराब पीने की आदत से परेशान होकर अपने बेटे का गला काटकर फांसी लगा ली. घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक सुधाकर सिंह ने सदस्यता की शपथ ग्रहण की

घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक सुधाकर सिंह ने विधानसभा पहुंचकर शपथ ली. सुधाकर सिंह ने उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को हराया है.

सपा प्रतिनिधिमंडल कौशाम्बी पहुंचा, ट्रिपल मर्डर की घटना के लिए पुलिस को दोषी ठहराया

कौशाम्बी में ट्रिपल मर्डर मामले में राजनीति गरमा गई है. सपा प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पीड़ित परिवार वालों से मिलकर सांत्वना दी. पुलिस पर कार्रवाई में टालमटोल का आरोप लगाया है. यहां जमीन विवाद में पिता-बेटी-दामाद की हत्या कर दी गई थी. पूर्व मंत्री आरके वर्मा,विधायक पूजा पाल , रामकरन निर्मल, पूर्व मंत्री मतेश सोनकर आदि मौजूद रहे.

सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान सहित 100 से ज्यादा  अरेस्ट,बिना अनुमति निकाल रहे थे शोभा यात्रा

मेरठ में सोमवार दोपहर को सम्राट मिहिर भोज की जयंती शोभायात्रा निकाले जाने पर सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान सहित 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया. इन्हें 3 बसों में भरकर पुलिस लाइन ले गई. कई थानों की पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है. आरोप है कि बिना अनुमति के शोभायात्रा निकाली जा रही थी. पुलिस ने निगरानी के लिए 5 ड्रोन भी उड़ाए. दरअसल, आज गुर्जर प्रतिहार वंश के शासक सम्राट मिहिर भोज की जयंती है. इस मौके पर गुर्जर समाज के लोग यात्रा निकाल रहे थे.

लखनऊ सदर तहसील में एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते लेखपाल अविनाश ओझा को रंगे हाथ पकड़ा

UP की राजधानी लखनऊ के सदर तहसील में एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते हुए लेखपाल अविनाश ओझा को रंगे हाथ पकड़ लिया. लेखपाल की कुछ दिन पहले रायबरेली से लखनऊ तैनाती हुई है.

प्रयागराज: इंटर कॉलेज में 12 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

प्रयागराज में मेजा के गेदुराही गांव स्थित इंटर कॉलेज में बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने की खबर है. बताया जा रहा है कि 12 बच्चों की हालत अचानक खराब हो गई. इसके बाद आनन फानन में उन्हें सीएससी में भर्ती कराया गया. कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हे हायर सेंटर ले जाया गया. घटना से हड़कंप मच गया और इसकी जानकारी अफसरों को दी गई. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola