UP Breaking News Live: अलीगढ़ में दूसरे से बात करने के शक में पति ने पत्नी को गोलियों से भूना

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में मऊ (Mau) जिले के घोसी विधानसभा सीट (Ghosi Assembly Seat) पर उपचुनाव के लिए बीजेपी (BJP) के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) आज नामांकन करेंगे. इस बीच कोपागंज के बापू इंटर कॉलेज के मैदान में सुबह 11 बजे जनसभा आयोजित की जाएगी. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

अलीगढ़ में  दूसरे से बात करने के शक में पति ने पत्नी को गोलियों से भूना, दस साल पहले की थी लव मैरिज

अलीगढ़ – अलीगढ़ में 10 साल पहले लव मैरिज करने वाले पति ने पत्नी पर शक के चलते गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पति पत्नी का मोबाइल चेक करने के लिए मांगा था. जिसे पत्नी ने नहीं दिया. इसके बाद पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और पति ने पत्नी की हत्या कर दी. घटना के बाद से आरोपी पति मौके से फरार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना थाना रोरावर इलाके के सरस्वती विहार कॉलोनी की है.

आईसीसी पुरुष विश्व कप ट्रॉफी आज आगरा के ताज महल में प्रदर्शित

यूपी आईसीसी पुरुष विश्व कप ट्रॉफी आज आगरा के ताज महल में प्रदर्शित की गई. इस दौरान लोगों में ट्राफी के साथ फोटो खिंचाने की होड़ रही.

रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा ने लगाई फांसी 

उत्तर प्रदेश के बांदा स्थिति रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. राजस्थान की निवासी छात्रा का शव हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

भाजपा नेता को गोली मारी

आगरा. आगरा में बुधवार को दिनदहाड़े एक बीजेपी नेता के ऊपर बदमाशों ने हमला कर दिया और ने गोली मार दी. जिससे बीजेपी नेता गंभीर रूप से घायल हो गए. और उन्हें गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. वही बताया जा रहा है कि करीब 6 साल पहले भाजपा नेता के पिता की हत्या उसकी बेटी ने अपने दोस्त के साथ की थी. घटना की सूचना पर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल में जुट गए हैं.

सरयू नदी का जलस्तर बढ़ रहा , खतरे के निशान से 45 सेमी ऊपर बह रही

उत्तर प्रदेश. सरयू नदी का जलस्तर बढ़ रहा है. जूनियर इंजीनियर (केंद्रीय जल आयोग, अयोध्या) अमन चौधरी कहते हैं, “वर्तमान में सरयू का जल स्तर 180 सेमी से ऊपर है. यह खतरनाक जल स्तर से 45 सेमी ऊपर है. नेपाल और उत्तराखंड में अधिक वर्षा के कारण पानी अधिक मात्रा में छोड़ा जा रहा है. इससे जलस्तर बढ़ रहा है. इसके कारण निचले इलाकों में पानी भर रहा है. लोगों को सलाह दी जाती है कि वे नदी के पास न जाएं और अगर जरूरी हो तो सभी सावधानियां बरतें”

गोरखपुर में निषाद पार्टी ने आठवां स्थापना दिवस मनाया

निषाद पार्टी के आठवां स्थापना दिवस में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार निषाद, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिग्विजय नाथ पार्क में हो रहे कार्यक्रम में पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola