ePaper
Live Updates

UP Breaking News Live: रोड रेज मामले में Kumar Vishwas की सुरक्षा से हटे CRPF के जवान

Updated at : 10 Nov 2023 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
UP Breaking News Live: रोड रेज मामले में Kumar Vishwas की सुरक्षा से हटे CRPF के जवान

UP Breaking News Live Updates in Hindi: सीएम योगी आदित्यनाथ आज उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क गैस वितरण करेंगे. मुख्यमंत्री योगी सुबह 11 बजे से निशुल्क गैस वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. बता दें कि प्रदेश के 1.75 करोड़ परिवारों को निशुल्क गैस वितरण होगा. यूपी सरकार पर 2,312 करोड़ का व्ययभार पड़ेगा. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:05 PM. 10 Nov 237:05 PM. 10 Nov

रोड रेज मामले में Kumar Vishwas की सुरक्षा से हटे CRPF के जवान

7:05 PM. 10 Nov 237:05 PM. 10 Nov

14 नवंबर को बंद रहेंगे बेसिक शिक्षा के विद्यालय, छुट्टी काआदेश जारी

दीपावली पर्व के क्रम में दिनांक 14 नवंबर 2023 को उत्तर प्रदेश के समस्त बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अवकाश रहेगा. बेसिक शिक्षा सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. यह मंत्री विभागीय मंत्री संदीप सिंह के ट्वीट की बाद किया गया है.

7:05 PM. 10 Nov 237:05 PM. 10 Nov

धनतेरस पर अयोध्या में चांदी से बना राम मंदिर का मॉडल भी बेचा जा रहा

उत्तर प्रदेश में धनतेरस के मौके पर अयोध्या में सोने-चांदी की खरीदारी जोरों पर हो रही है. एक दुकान में चांदी से बना राम मंदिर का मॉडल भी बेचा जा रहा है.

7:05 PM. 10 Nov 237:05 PM. 10 Nov

आचार्य प्रमोद कृष्णम जो भी कहते हैं वह पार्टी के फायदे के लिए : आचार्य सत्येन्द्र दास

कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णम के बयान पर राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास का कहना है, ‘आचार्य प्रमोद कृष्णम जो भी कहते हैं वह पार्टी के फायदे के लिए है, कांग्रेस के फायदे के लिए है…अगर वे पीछे रह गए हिंदुत्व के सिद्धांत तो वे सफल नहीं होंगे.जब राम मंदिर को लेकर मामला चल रहा था, तो कांग्रेस के कई वकील इसके खिलाफ थे. वे (कांग्रेस) नहीं चाहते थे कि चुनाव से पहले फैसला आए.”

2:33 PM. 10 Nov 232:33 PM. 10 Nov

सपा नेता आजम खां का स्कूल कराया जा रहा खाली, बच्चों की कर दी छुट्‌टी, अब लगेगा ताला

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां के रामपुर पब्लिक स्कूल और सपा कार्यालय को दी गई मोहलत के खत्म होते ही जिला प्रशासन ने एक्शन लिया. रामपुर पब्लिक स्कूल और सपा कार्यालय को खाली कराने के लिए टीम पहुंची. टीम ने पहुंचते ही सबसे पहले स्कूल में पढ़ रही छात्राओं की छुट्टी करा दी. इसके बाद सामान खाली करवा रहे हैं.

2:33 PM. 10 Nov 232:33 PM. 10 Nov

सीएम योगी ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस वितरण किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस वितरण अभियान का शुभारंभ किया. प्रदेश के 1.75 करोड़ परिवारों को निःशुल्क गैस वितरण किया जाएगा.

2:33 PM. 10 Nov 232:33 PM. 10 Nov

संभल में मासूम बेटी की सौतेले पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपनी दो सौतेली बेटियों और पत्नी की बुरी तरह से पिटाई कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सौतेले पिता की पिटाई से दो साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं. दोनों को मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हयात नगर थाना क्षेत्र के सराय तरीन कस्बा स्थित नवादा मोहल्ला निवासी मुन्ना की पांच महीने पहले शाइस्ता बेगम नामक महिला से शादी हुई थी. शाइस्ता की उसके पूर्व पति से दो बेटियां-मन्नत (दो साल) और मंतशा (साढ़े तीन साल) थीं. गुनावत के अनुसार, मुन्ना ने गुरूवार की रात नशे की हालत में शाइस्ता और दोनों बच्चियों को बुरी तरह से पीटा, जिससे मन्नत की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि पिटाई से शाइस्ता और मंतशा बुरी तरह से घायल हो गईं. दोनों को इलाज के लिए मुरादाबाद भेजा गया है. गुणावत ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया है.

2:33 PM. 10 Nov 232:33 PM. 10 Nov

सपा बढ़िया चुनाव लड़ रही है और मुझे उम्मीद है कि मध्य प्रदेश में पार्टी का विस्तार होगा- सांसद डिंपल यादव

2:33 PM. 10 Nov 232:33 PM. 10 Nov

सीएम योगी को राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में आने का न्योता देने आए थे- महासचिव चंपत राय  

2:33 PM. 10 Nov 232:33 PM. 10 Nov

सीएम योगी से चंपत राय ने की मुलाकात, प्राण प्रतिष्ठा समारोह आने के लिए दिया न्योता

2:33 PM. 10 Nov 232:33 PM. 10 Nov

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई, विवाद से जुड़े सभी केस की मांगी जानकारी

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. इससे पहले 31 अक्टूबर को कोर्ट में रजिस्ट्रार जनरल के नहीं आने से सुनवाई टाल दी गई थी. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद से जुड़े सभी केसों की विस्तृत जानकारी मांगी है. दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा की जिला अदालत में श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद से जुड़े सभी मामलों को अपने पास ट्रांसफर करने का आदेश दिया था. इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने इसका विरोध किया और फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. वहीं दूसरी ओर विवाद से जुड़े मामले में जल्द सुनवाई का हाईकोर्ट में अनुरोध हिंदू पक्ष के द्वारा किया गया था. इसकी मांग श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के वकील विष्णु शंकर जैन ने की थी. मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस विवाद से जुड़े सभी केसों की जानकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट से मांगी थी. इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने पिछली सुनवाई के दौरान फंड की कमी का हवाला दिया था. उन्होंने फंड की कमी का हवाला देकर मुस्लिम पक्ष की ओर से सभी मामले इलाहाबाद हाईकोर्ट की जगह दिल्ली हाईकोर्ट में ट्रांसफर की बात कही गई थी.

6:32 AM. 10 Nov 236:32 AM. 10 Nov

गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत, 27 घायल

गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर जगदीशपुर के पास गुरूवार की देर रात दो बजे तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए. घायलों को पांच एंबुलेंस से जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. इनमें से कुछ की स्थिति अति गंभीर है. हादसे की सूचना पर एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. अधिकारियों ने सदर अस्पताल और मेडिकल कालेज के डॉक्टरों को भी अलर्ट कर दिया जिसके बाद डॉक्टर भी पहुंच गए. जानकारी के मुताबिक गोरखपुर से एक अनुबंधित बस सवारियों को लेकर पड़रौना जा रही थी. जगदीशपुर के मल्लपुर के पास बस का पहिया पंचर हो गया था. बस को सड़क के किनारे खड़ी करके चालक और कंडक्टर ने दूसरी बस मंगवाया था.

5:34 AM. 10 Nov 235:34 AM. 10 Nov

केजीएमयू में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश करने वाली छात्रा की मौत, 7 दिन से चल रहा था इलाज

लखनऊ में केजीएमयू की एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट शिल्पी ने सात दिन पहले यानी बुधवार को फांसी लगा ली थी. रूम मेट के शोर मचाने पर उसको बचाया. आनन-फानन में उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया. छात्रा का वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा था. गुरुवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक एक महीने पहले ही एडमिशन हुआ था. ऐसे में पढ़ाई के दबाव नहीं हो सकता है. शिल्पी के पिता सिविल इंजीनियर हैं. एक महीने पहले उन्होंने शिल्पी का एडमिशन करवाया था. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के कमरा नंबर 208 में वो रहती थी. फिलहाल, रैगिंग और पारिवारिक एंगल पर जांच चल रही है.

2:33 PM. 10 Nov 232:33 PM. 10 Nov

मेरठ में सपा विधायक अतुल प्रधान आज से डीएम ऑफिस के सामने आमरण अनशन पर बैठेंगे

मेरठ में समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान आज से कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आमरण अनशन करेंगे. विधायक अतुल प्रधान पुलिस के फर्जी मुकदमे के खिलाफ यह आमरण अनशन करेंगे. जानकारी के मुताबिक एक अस्पताल ने अतुल पर फर्जी केस दर्ज कराया है, जो मौके पर नहीं थे. पुलिस ने उन्हें भी आरोपी बनाया है. न्यूटिमा अस्पताल में अतुल प्रधान मरीज की खातिर पहुंचे थे. जिसके बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पताल पर जांच के आदेश दिए थे. जांच शुरू होने से पहले ही पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है.

5:34 AM. 10 Nov 235:34 AM. 10 Nov

सीएम योगी आज उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क गैस वितरण करेंगे

सीएम योगी आदित्यनाथ आज उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क गैस वितरण करेंगे. मुख्यमंत्री योगी सुबह 11 बजे से निशुल्क गैस वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. बता दें कि प्रदेश के 1.75 करोड़ परिवारों को निशुल्क गैस वितरण होगा. यूपी सरकार पर 2,312 करोड़ का व्ययभार पड़ेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola