Lucknow News: लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में कांग्रेस विधायकों का विधानसभा के बाहर धरना

Updated at : 18 Oct 2021 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
Lucknow News: लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में कांग्रेस विधायकों का विधानसभा के बाहर धरना

Lucknow News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र से पहले लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने राज्य विधानसभा के बाहर धरना दिया. इसके अलावा सपा और कांग्रेस विधायकों ने महंगाई और कानून व्यवस्था को लेकर भी प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का विशेष सत्र आज, 18 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. सत्र से पहले लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने राज्य विधानसभा के बाहर धरना दिया. इसके अलावा सपा और कांग्रेस विधायकों ने महंगाई और कानून व्यवस्था को लेकर भी प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

दरअसल, सोमवार, 18 अक्टूबर से प्रदेश विधानमंडल का विशेष सत्र शुरू होने जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार इस सत्र में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर विशेष चर्चा होगी. इस विशेष संयुक्त सत्र में विधानसभा और विधान परिषद सदस्य शामिल होंगे.

डिप्टी स्पीकर के चयन पर सियासत

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. ऐसे में राजनीतिक जानकारों का दावा है कि डिप्टी स्पीकर के चयन में योगी सरकार अपनी ताकत और रूतबे को दिखाना चाहती है. लिहाजा, यह चुनाव सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए खुद किसी बड़े टूर्नामेंट से कम नहीं है. वहीं, डिप्टी स्पीकर पद के लिए बीजेपी ने सपा के टिकट पर साल 2017 में जीते नितिन अग्रवाल को कैंडिडेट बनाया है.

Also Read: Rail Roko Andolan LIVE: लखनऊ में रेल रोकने वालों पर NSA लगाने की तैयारी, देशभर में किसानों का प्रदर्शन जारी
नितिन अग्रवाल को डिप्टी स्पीकर बनाने पर जोर

दरअसल, नितिन अग्रवाल सपा के बागी विधायक हैं. वो कई मौके पर समाजवादी पार्टी पर ही सवाल खड़े कर चुके हैं. ऐसे में, सीएम योगी आदित्यनाथ सपा के टिकट पर जीते नितिन अग्रवाल को डिप्टी स्पीकर बनवाना चाहते हैं. यूपी विधानसभा के डिप्टी स्पीकर चुनाव आज होने वाला है. इसके लिए योगी सरकार ने विधानसभा के छह घंटे का विशेष सत्र बुलाया है. बीजेपी ने डिप्टी स्पीकर के लिए नितिन अग्रवाल को चुना है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola