ePaper

UP Vidhan Sabha Satra 2024: यूपी विधानसभा का सत्र आज से, 2 अगस्त तक चलेगा

Updated at : 29 Jul 2024 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
UP Vidhan Sabha Satra 2024: यूपी विधानसभा का  सत्र आज से, 2 अगस्त तक चलेगा

UP Vidhan Sabha Satra 2024: यूपी विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो जाएगा. सत्र में काफी हंगामा होने के आसार है. विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पेपर लीक सहित कई मामलों में सरकार पर सवाल खड़ा करेगी.

विज्ञापन

लखनऊ: यूपी विधानसभा का सत्र (UP Vidhan Sabha Satra 2024) आज से शुरू होगा और 2 अगस्त तक चलेगा. इस सत्र में कई अध्यादेशों और अधिसूचनाओं को सदन के पटल पर रखा जाएगा. यूपी राज्य राजधानी क्षेत्र अध्यादेश 2024 सदन में पेश होगा. इसके अलावा क्षेत्र विकास परिषद अध्यादेश 2024, यूपी नजूल संपत्ति अध्यादेश 2024 भी पेश किया जाएगा. 30 जुलाई को यूपी सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी. 2025 के महाकुंभ को लेकर धनराशि जारी होगी. बसों की खरीद के लिए धनराशि जारी होगी.

इन रास्तों पर न जाएं, आज रूट डायवर्जन

  • बंदरियाबाग चौराहे से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगें. बल्कि यह यातायात लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा.
  • डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा. यह यातायात पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा.
  • रॉयल होटल चौराहे से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा. यह यातायात कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील, या बलिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैंट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा.
  • संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाली रोडवेज सिटी बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगी. ये बस बैकुंठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी.
  • केकेसी तिराहे से चारबाग की तरफ से आने वाली रोडवेज सिटी बस हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगी. यह बस लोको चौराहा, कैंट या बलिंग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगी.
  • गोमतीनगर की तरफ से आने वाले रोडवेज सिटी बस सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगी.यह बस बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुए और 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगी.
  • सिकंदरबाग चौराहे से हजरतगंज विधानसभा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा. बल्कि यह यातायात सिकंरबाग चौराहे से दैनिक जागरण चौराहा, बालू अड्डा, गांधी सेतु (1090) चौराहा या चिरैयाझील होते हुऐ अपने गंतव्य को जा सकेगा.
  • परिवर्तन चौक, हिंदी संस्थान तिराहे से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा. यह यातायात कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकंदरबाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा होते हुये गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा.
  • डीएसओ चौराहा से सिसेंडी हाउस तिराहा, रॉयल होटल चौराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं आ-जा सकेगा. यह यातायात हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहे से बलिंग्टन चौराहा, कैंट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा.

इमरजेंसी में इस नंबर पर करें संपर्क

विधानसभा सत्र के दौरान सामान्य यातायात के लिए जारी डायवर्जन मार्ग पर यदि किसी जन-सामान्य की चिकित्सकीय सहायता की स्थिति में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन को ट्रैफिक पुलिस स्थानीय पुलिस विधानसभा सत्र के दौरान जाने दिया जाएगा. इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola