ePaper

प्रियंका गांधी ने पढ़ी कविता सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो, तो कवि बोले- घटिया राजनीति के लिए नहीं लिखा

Updated at : 18 Nov 2021 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने पढ़ी कविता सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो, तो कवि बोले- घटिया राजनीति के लिए नहीं लिखा

Priyanka Gandhi Update: कविता के लेखक पुष्यमित्र उपाध्याय ने प्रियंका गांधी पर अटैक करते हुए कहा कि यह कविता मैंने ओछी राजनीति में यूज करने के लिए नहीं लिखी है. कवि ने प्रियंका गांधी पर कविता चोरी का भी आरोप लगाया है.

विज्ञापन

चित्रकूट के घाट पर महिलाओं के एक कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कविता पढ़ने पर विवाद शुरू हो गया है. प्रियंका गांधी ने महिलाओं से आह्वान करते हुए उठो द्रौपदी शस्त्र उठ लो, अब गोविंद न आएंगे का पाठ किया. वहीं इस कविता पाठ के वायरल होने पर इसके लेखक ने सवाल उठाया है.

कविता के लेखक पुष्यमित्र उपाध्याय ने प्रियंका गांधी पर अटैक करते हुए कहा कि यह कविता मैंने ओछी राजनीति में यूज करने के लिए नहीं लिखी है. कवि ने प्रियंका गांधी पर कविता चोरी का भी आरोप लगाया है. वहीं कांग्रेस की ओर से अब तक इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

https://twitter.com/viYogiee/status/1461019292305002497

प्रियंका गांधी की कविता पाठ पर पुष्यमित्र उपाध्याय ने लिखा कि प्रियंका जी ये कविता मैंने देश की स्त्रियों के लिए लिखी थी न कि आपकी घटिया राजनीति के लिए. न तो मैं आपकी विचारधारा का समर्थन करता हूं और न आपको ये अनुमति देता हूं कि आप मेरी साहित्यिक संपत्ति का राजनैतिक उपयोग करें. कविता भी चोरी कर लेने वालों से देश क्या उम्मीद रखेगा?

पुष्यमित्र ने आगे लिखा कि 2012 में निर्भया प्रकरण पर लिखी गई कविता का संदेश और आह्वान आपकी राजनैतिक कुंठाओं से अलग और व्यापक है. राजनैतिक संस्थानों से अनुरोध है कि कविता का प्रयोग क्षुद्र राजनैतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए कर के इसके मर्म को दूषित न करें.

गौरतलब है कि यूपी में चुनावी ऐलान से पहले प्रियंका गांधी लगातार महिलाओं के बीच जा रही हैं. इसी क्रम में चित्रकूट में एक कार्यक्रम के दौरान प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए यह कविता पढ़ी थी.

Also Read: बोलीं प्रियंका गांधी- UP में महिलाओं पर अत्याचार केवल सरकार बदलने के बाद ही रोका जा सकता है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola