Fuel Price Today: UP में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, एक क्लिक में ऐसे चेक करें तेल का भाव

तेल कंपनियों ने आज यानी सोमवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. आज 32वां दिन है, जब यूपी में तेल के दामों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है. आइए जानें आपके शहर में क्या है तेल का ताजा भाव...
Petrol Diesel Price: भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के सोमवार, 6 दिसंबर के नए रेट जारी कर दिए हैं. लखनऊ में आज पेट्रोल के दाम 95.28 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गये हैं, जबकि डीजल के दाम 86.80 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं. आज 32वां दिन है जब प्रदेश में तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं.
नोएडा में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 95.51 रुपए दर्ज की गई, जबकि डीजल के दाम 87.01 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं. वहीं नोएडा से सटी देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है, जबकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए, जबकि प्रतिल लीटर डीजल की कीमत 86.67 हैं, दिल्ली और नोेएडा में पेट्रोल की कीमत लगभग समान ही है.
बता दें कि अगले साल यानी 2022 में उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं, ऐसे में संभव है कि राज्य सरकारें अप्रैल 2022 तक पेट्रोल-डीजल के रेट पर रोक इसी तरह जारी रख सकती हैं, पेट्रोल-डीजल के दाम में 2 नवंबर 2021 को भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम भी गिर रहे हैं, दानों में वृद्धि न होने की एक वजह ये भी है.
अगर आप बिना पेट्रोल पंप जाए ही पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानना चाहते हैं, तो ये बहुत ही आसान प्रक्रिया है. दरअसल, एसएमएस द्वारा अपने शहर में तेल की कीमत का आसानी से जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर और एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजकर आसानी से जानकारी उपलब्धकर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




