ePaper

सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने किया विपक्ष के नेताओं को प्राण प्रतिष्ठा में बुलाने का विरोध, जानें क्या कहा

Updated at : 10 Jan 2024 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने किया विपक्ष के नेताओं को प्राण प्रतिष्ठा में बुलाने का विरोध, जानें क्या कहा

सांसद बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि जिस विपक्ष ने कदम-कदम पर मंदिर बनने में रोड़े खड़े किए. उन्हें अयोध्या में कतई नहीं बुलाना चाहिए. वह बाराबंकी में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात कर रहे थे.

विज्ञापन

बाराबंकी (भाषा): कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किये जाने का विरोध किया है. उन्होंने सफदरगंज क्षेत्र के रसौली में आयोजित एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से विपक्ष को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बुलाये जाने से जुड़े एक सवाल पर कहा, कि जिस विपक्ष ने कदम-कदम पर मंदिर बनने में रोड़े खड़े किए. उन्हें अयोध्या में कतई नहीं बुलाना चाहिए.

सांसद ने कहा कि ये विपक्षी दल वही लोग हैं जो पहले भाजपा पर निशाना साधते हुए कहते थे कि रामलला हम आयेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण मिला है. सूत्रों के मुताबिक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण दिया है.

भाजपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कलियुग में त्रेता युग लेकर आये हैं. उन्होंने इन दोनों युगों के बीच का अंतर समाप्त कर दिया है. आज घर-घर राम आ रहे हैं. पूरे देश में केवल भगवान श्रीराम और राम मंदिर की चर्चा हो रही है. पिछले 500 वर्षों का सपना पूरा हो रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के अयोध्या से चुनाव लड़ने की अटकलों को सिरे के खारिज कर दिया. सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर ही पूरे देश में भाजपा चुनाव लड़ती है. उनका ही एजेंडा है, इसलिये उन्हें ऐसा नहीं लगता कि मोदी अयोध्या लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. आज देश में कोई भी ऐसा नेता नहीं है, जिसकी चुनावी नैया बिना प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिये पार हो जाए.

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख ने खेल मंत्रालय द्वारा संघ की नई कार्यकारिणी को निलंबित किये जाने के बारे में पूछे गये सवाल पर कहा कि मैं 12 वर्षों तक कुश्ती संघ का अध्यक्ष रहा हूं. अब मेरा कुश्ती संघ से कोई लेना देना नहीं है. संजय सिंह चुने हुए अध्यक्ष हैं. उनको कोई नहीं हटा सकता. उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर हुए चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी चुनी गई है, इसलिये उसे हटाने का किसी को अधिकार नहीं है. वह आज भी अपना काम कर रही है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola