Mission Rojgar: यूपी में 6 साल में 6 लाख से ज्यादा युवाओं को मिली नौकरी, बेरोजगारी दर में आयी कमी

Updated at : 09 Aug 2023 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
Mission Rojgar: यूपी में 6 साल में 6 लाख से ज्यादा युवाओं को मिली नौकरी, बेरोजगारी दर में आयी कमी

यूपी में जून और जुलाई माह में ही 13284 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली. योगी सरकार के मिशन रोजगार के तहत पारदर्शी व निष्पक्षता से मिली नौकरी पाकर युवाओं ने अपना सर्वश्रेष्ठ देने का वादा किया है.

विज्ञापन

लखनऊ: योगी सरकार ने छह वर्ष में छह लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है. 2016-17 में उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी दर 19 फीसदी से अधिक थी, पर सीएम योगी के नेतृत्व में आज यह 3 से 4 फीसदी के बीच रह गई है. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 36 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पास हुए हैं, जो एक करोड़ नई नौकरियों का सृजन करेंगे.

आंकड़ों को देखें तो जुलाई में ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने छह दिन में 4558 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये. इसके अलावा जून का आंकड़ा देखें तो 8726 युवाओं को सरकारी नौकरी से जोड़ा गया. यानी दो महीने में 13284 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली. योगी सरकार के मिशन रोजगार के तहत पारदर्शी व निष्पक्षता से मिली नौकरी पाकर युवाओं ने अपना सर्वश्रेष्ठ देने का वादा किया है.

छात्रों को रोजगारपरक पाठ्यक्रम भी उपलब्ध करा रही सरकार

यूपी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू हो चुकी है. इसमें सामान्य पाठ्यक्रम के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को भी उपलब्ध कराने के कार्यक्रम शुरू किए जा चुके हैं. माध्यमिक शिक्षा में भी राज्य सरकार ने उस अभियान को आगे बढ़ाया है. जिसमें सामान्य पाठ्यक्रम को जारी रखते हुए पैरामेडिकल, ड्रोन टेक्नोलॉजी, डेटा एनालिसिस, थ्री डी प्रिंटिंग या फिर इससे संबंधित सर्टिफिकेट कोर्सेज से छात्रों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए पहले से ही व्यवसायिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में व्यापक परिवर्तन हो रहे हैं.

शिक्षकों की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए आयोग का हो रहा गठन

यूपी सरकार में 1.64 लाख से अधिक शिक्षकों की भर्ती बेसिक और माध्यमिक शिक्षा में की गई है. शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया को युद्धस्तर पर किया जा रहा है. यदि माध्यमिक, बेसिक, उच्च शिक्षा, प्राविधिक, व्यवसायिक शिक्षा या फिर संस्कृत विद्यालयों में पद खाली हों, इन सबकी भर्ती प्रक्रिया एक नए शिक्षा आयोग के गठन का बिल लाया गया है.

स्वस्थ यूपी के सपने को कर रहे साकार

सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी को स्वस्थ बनाने में जुटे हैं. नियुक्ति पत्र पाए कुल 13284 युवाओं में से 10,197 से अधिक युवाओं को स्वास्थ्य विभाग से जुड़ने का अवसर मिला है. सीएम ने 9 जून को 7182 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र दिया. वहीं 10 जून को एसजीपीजीआई में नवचयनित 1442 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र दिया गया. वहीं 18 जुलाई को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से नवचयनित 1573 एएनएम को नियुक्ति पत्र भी दिया गया.

दो माह में दिये गये नियुक्ति पत्र

  • 9 जून 7182 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण

  • 10 जून एसजीपीजीआई में नवचयनित 1442 स्टॉफ नर्सों को दिया नियुक्ति पत्र

  • 17 जून 102 उद्यमी मित्रों को नियुक्ति पत्र व 232 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का वितरण

  • 6 जुलाई लोकभवन में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 1148 पदों पर नियुक्ति पत्र किए वितरण

  • 8 जुलाई सीएम योगी ने लोकभवन में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कुशल खिलाड़ी कोटे में चयनित 227 आरक्षियों को दिया नियुक्ति पत्र

  • 13 जुलाई 199 समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (सचिवालय प्रशासन विभाग), 183 कनिष्ठ सहायक (परिवहन विभाग) एवं 128 कनिष्ठ सहायक (निर्वाचन विभाग) समेत कुल 510 लोगों को नियुक्ति पत्र वितरण

  • 15 जुलाई: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 400 नवचयनित को नियुक्ति पत्र

  • 18 जुलाई: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नवचयनित 1573 एएनएम को नियुक्ति पत्र

  • 20 जुलाई: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 700 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola