ePaper

डिफेंस मिनिस्टर को समर्पित आम की नई किस्म, राजनाथ सिंह के नाम पर रखा गया नाम

Updated at : 06 Jun 2025 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
Rajnath Singh

Rajnath Singh

Lucknow News: ‘मैंगो मैन’ के नाम से दुनियाभर में प्रसिद्ध बागवानी विशेषज्ञ और पद्मश्री से सम्मानित कलीमुल्लाह खान ने आम की एक नई किस्म विकसित कर उसे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम समर्पित किया है.

विज्ञापन

Lucknow News: आम की अनगिनत किस्मों के लिए मशहूर लखनऊ का मलीहाबाद एक बार फिर चर्चा में है. ‘मैंगो मैन’ के नाम से दुनियाभर में प्रसिद्ध बागवानी विशेषज्ञ और पद्मश्री से सम्मानित कलीमुल्लाह खान ने आम की एक नई किस्म विकसित कर उसे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम समर्पित किया है.

आम की नई किस्म का रखा ये नाम

आम की इस नई किस्म का नाम ‘राजनाथ आम’ रखा गया है. कलीमुल्लाह खान ने बताया कि मैं अपने आमों के नाम उन लोगों के नाम पर रखता हूं, जिन्होंने देश की सेवा की है. राजनाथ सिंह संतुलित सोच रखने वाले नेता हैं, जो युद्ध नहीं, शांति चाहते हैं. उनके नाम पर आम रखना मेरा सम्मान है. राजनाथ सिंह की सोच से प्रभावित होकर कलीमुल्लाह ने बताया कि हाल ही में पाकिस्तान को लेकर रक्षा मंत्री की संयमित प्रतिक्रिया ने उन्हें बहुत प्रभावित किया. उन्होंने कहा कि जंग सिर्फ नफरत बढ़ाती है, समाधान बातचीत से निकलता है.

यह भी पढ़ें- “इज्जत” के लिए मां बनी जल्लाद, गले काटकर उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़ें- शिक्षकों के तबादलों की राह हुई आसान, 9 जून से करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल्स

ग्राफ्टिंग तकनीक से बनी नई किस्म

पद्मश्री कलीमुल्लाह खान ने आम की इस नई किस्म को ‘ग्राफ्टिंग’ विधि से तैयार किया है. यह एक ऐसी विधि होती है, जिसमें दो अलग-अलग पौधों को जोड़कर एक नई प्रजाति बनाई जाती है. खान के अनुसार, यह किस्म स्वाद, बनावट और गुणवत्ता में बहुत ही खास है.

इन हस्तियों के नाम पर विकसित कर चुके आम

गौरतलब है कि कलीमुल्लाह इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और कई अन्य प्रमुख हस्तियों के नाम पर आम की किस्में विकसित कर चुके हैं.

आमों की विरासत को संजोने का प्रयास

साल 1919 के आसापास मलीहाबाद में आमों की 1,300 से अधिक किस्में एक समय पर मौजूद थीं. खान बताते हैं कि समय के साथ इनमें से कई किस्में खत्म हो गईं. लेकिन उन्होंने अब तक 300 से ज्यादा नई और लुप्तप्राय किस्में फिर से विकसित की हैं.

यह भी पढ़ें- ‘कुर्बानी पर नई…’ डीजीपी राजीव कृष्ण ने बकरीद के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

औषधीय गुणों पर जोर

कलीमुल्लाह खान आम को सिर्फ स्वाद का फल नहीं, बल्कि स्वास्थ्य का स्रोत मानते हैं. उन्होंने कहा कि आम के औषधीय गुणों पर उन्होंने देश-विदेश में कई जगह प्रमाण प्रस्तुत किए हैं और उम्मीद है कि वैज्ञानिक संस्थान इन पर और शोध करेंगे. उन्होंने कहा कि मेरे बाद भी लोग आम की किस्म का स्वाद लें और हमारे देश की जैव विविधता जिंदा रहे.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola