Lucknow News: लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, डिफेंस कॉरिडोर की बैठक में होंगे शामिल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को अपने 3 दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच गए हैं. यहा राजनाथ सिंह सीएम योगी के साथ डिफेंस कॉरिडोर की बैठक में शामिल होंगे.
Lucknow News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 3 दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच गए हैं. अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचते ही महापौर संयुक्ता भाटिया और कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक समेत अन्य बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया.
रक्षा मंत्री कालिदास मार्ग डिफेंस कॉरिडोर परामर्श समिति पहुंच बैठक करेंगे. बैठक के बाद शाम करीब चार बजे राजनाथ सिंह बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी स्थित पूर्व मंत्री अखिलेश दास की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इसके बाद वह द सेंट्रम का उद्घाटन करने सुशांत गोल्फ सिटी पहुंचेंगे.
बता दें कि रक्षा मंत्री के साथ सीएम योगी भी यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में निवेश प्रोत्साहन बैठक में शामिल होंगे. प्रदेश में छह नोड में यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










