ePaper

Lok Sabha Election 2024: बीएसपी ने अमरोहा से घोषित किया पहला प्रत्याशी, डॉ. मुजाहिद हुसैन को टिकट

Updated at : 09 Mar 2024 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: बीएसपी ने अमरोहा से घोषित किया पहला प्रत्याशी, डॉ. मुजाहिद हुसैन को टिकट

(Lok Sabha Election 2024 बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने लोक सभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की घोषणा करना शुरू कर दिया है. 2019 लोकसभा चुनाव में जीती हुई 10 सीटों पर बीएसपी साख बचाने की कवायद में जुटी है. ये सीटें उसने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में जीती थी. इसके बाद सपा से गठबंधन तोड़ दिया था.

विज्ञापन

लखनऊ: बीएसपी ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए पहला प्रत्याशी घोषित कर दिया है. अमरोहा से बीएसपी ने डॉ. मुजाहिद हुसैन को टिकट दिया गया है. यहां से बीएसपी से दानिश अली सांसद हैं. लेकिन उनके कांग्रेस में जाने की संभावना है. राहुल गांधी के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों के चलते अमरोहा से नया प्रत्याशी उतारा गया है.

2019 में बसपा ने जीती थी अमरोहा सीट
बीएसपी अमरोहा लोकसभा सीट दो बार जीत चुकी है. पहली बार 1999 में राशिद अल्वी चुनव जीत थे. दोबारा बीएसपी 2019 में इस सीट को जीतने में सफल हो पाई. इस बार दानिश अली ने 6.01 लाख वोट पाकर इस सीट पर जीत हासिल की थी. अब बीएसपी की कवायद है कि वह इस सीट को बरकरार रखे. इसीलिए गाजियाबाद के डासना के रहने वाले डॉ. मुजाहिद हुसैन उर्फ बाब भाई को अमरोहा से मैदान में उतारा है. पेशे से यूनानी डॉक्टर डॉ. मुजाहिद की पत्नी डासना से नगर पंचायत अध्यक्ष हैं.

जीती सीटों को कायम रखना भी बड़ी चुनौती
2019 में बसपा ने समाजवादी पार्टी को साथ गठबंधन करके 10 लोकसभा सीटें जीती थीं. इसमें सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, नगीना, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, लालगंज, घोसी और गाजीपुर और जौनपुर सीट शामिल हैं. अब बीएसपी के लिए इन 10 सीटों को 2024 में भी कायम रखना बड़ी चुनौती बन रहा है. अमरोहा से बीएसपी ने प्रत्याशी बदलकर अपनी नई रणनीति का खुलासा कर दिया है. इसके अलावा गाजीपुर से अफजाल अंसारी, अंबेडकर नगर से रितेश पांडेय ने बीएसपी छोड़ दी है. रितेश पांडेय ने बीजेपी और अफजाल ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा है. जौनपुर के सांसद श्याम सिंह यादव बीएसपी को छोड़ने की तैयारीकर रहे हैं. इसलिए जौनपुर से भी नए प्रत्याशी की तलाश जारी है. घोसी से अतुल राय ने भी बीएसपी से दूरी बना ली है. ऐसे में 10 में से 5 सीटों पर प्रत्याशी बदलना बीएसपी की मजबूरी हो गया है.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola