UP में कानून सबके लिए बराबर, किसी भी जिले में कोई दंगा-अराजकता नहीं, 24वें राष्ट्रीय सम्मेलन में बोले CM योगी

Updated:
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि पिछले छह सालों में राज्य में जो बदलाव आया था, वह अब लोगों को दिखने लगा है. आज यूपी अवसरों और विकास की भूमि है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़ी आबादी है. लेकिन किसी भी जिले में कोई दंगा या अराजकता नहीं है.

विज्ञापन

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों के 24वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया. इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी नहीं थी. उस समय भर्ती प्रक्रिया में भाई-भतीजावाद और जातिवाद चलता था. योग्यता और प्रतिभा के साथ अन्याय होता था. लेकिन, हमने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए अच्छे ईमानदार लोगों की टीम तैयार की. पिछले छह वर्षों में पुलिस विभाग में एक लाख 64 हजार से अधिक पदों को पारदर्शी तरीके से भरा गया. सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपने उत्सवों और महोत्सवों के लिए जाना जाता था, लेकिन बाद में यह अव्यवस्था की भूमि में बदल गया. राजनीतिक संकट के दौरान माफियाओं ने राज्य को अपनी चपेट में ले लिया और ऐसा लगने लगा कि यूपी का कोई भविष्य नहीं है.

आज यूपी अवसरों और विकास की भूमि है: सीएम

सीएम ने कहा कि पिछले छह सालों में राज्य में जो बदलाव आया था, वह अब लोगों को दिखने लगा है. आज यूपी अवसरों और विकास की भूमि है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़ी आबादी है. लेकिन किसी भी जिले में कोई दंगा या अराजकता नहीं है. आज सभी जिलों में ईद मनाई जा रही है और नमाज अदा की जा रही है. हालांकि नमाज सड़क पर नहीं बल्कि ईदगाह मैदान में पढ़ी जा रही थी. यातायात में कोई व्यवधान नहीं था. क्योंकि सभी जानते थे कि कानून का शासन है और कानून बिना किसी भेदभाव के लागू किया जा रहा है. सीएम ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है.

Also Read: अयोध्या में ताज ग्रुप खोलेगा कई होटल, देसी और विदेशी पर्यटन के लिए एक हब के रूप में विकसित होगा शहर मेरी सरकार ने कमियां दूर की

योगी ने कहा कि जब 2017 में उनकी सरकार ने उत्तर प्रदेश की कमान संभाली थी तो उस समय उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उच्चतर शिक्षा चयन आयोग और माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग से जुड़ी परीक्षाओं में शिकायतों का अंबार नजर आया था. कई भर्ती प्रक्रियाओं में न्यायालय से स्थगनादेश चल रहा था और कुछ मामलों में अदालत ने गंभीर टिप्पणियां भी कर रखी थीं. पुलिस में डेढ़ लाख पद खाली पड़े थे. क्योंकि इस पर सुप्रीम कोर्ट का स्थगन था. मैंने अधिकारियों से कहा कि भर्ती को लेकर जो भी कमियां थीं उसे दूर करिए. शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक आदर्श समाज में संघ लोक सेवा आयोग हो या राज्यों के लोक सेवा आयोग हो, इन सभी की बड़ी भूमिका होती है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola