Har Ghar Jal: नल कनेक्शन देने के मामले में यूपी देश में तीसरे नंबर पर, राजस्थान को पछाड़ा

Author Amit yadav
Updated:
विज्ञापन
Har Ghar Jal: नल कनेक्शन देने के मामले में यूपी देश में तीसरे नंबर पर, राजस्थान को पछाड़ा

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की योजना से प्रतिदिन लगभग 40 हजार से अधिक ग्रामीणों को नल कनेक्शन दिये जा रहे हैं. देश में सर्वाधिक नल कनेक्शन देने वाले राज्यों में बिहार और महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश तीसरे पायदान पर पहुंच गया है.

विज्ञापन

लखनऊ: योगी सरकार ने हर घर नल योजना में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. नल कनेक्शन देने के मामले में यूपी ने राजस्थान को पछाड़ दिया है. यही नहीं सबसे अधिक नल कनेक्शन देने में देशभर में उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. यूपी ने गुरुवार तक 97 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचा दिये गये हैं.

देश में सर्वाधिक नल कनेक्शन देने वाले राज्यों में बिहार और महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश तीसरे पायदान पर पहुंच गया है. जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना से पांच करोड़ से अधिक ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल का लाभ मिलने लगा है. यूपी ने गुरुवार तक 97,11,717 से अधिक परिवारों तक टैप कनेक्शन पहुंचा दिये हैं. योजना से 5,82,70,302 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं. राजस्थान में 39,33,140 टैप कनेक्शन दिये गये हैं.

योगी सरकार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना से यूपी के 36.59 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक हर घर जल पहुंचाने का सपना पूरा हो चुका है. राजस्थान में 36.47 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक हर घर जल पहुंचा है. यूपी में जहां प्रत्येक दिन लगभग 40 हजार से अधिक परिवारों को नल कनेक्शन दिये जा रहे हैं. राजस्थान में यह आंकड़ा 5 हजार से अधिक है.

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का कहना है कि भारत सरकार की जल जीवन मिशन योजना को योगी सरकार सबसे तीव्र गति से लक्ष्य की ओर पहुंचा रही है. बहुत जल्द उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना में नंबर वन होने जा रहा है. हमारा लक्ष्य गांव, गरीब, किसान को घर-घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है.

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव के अनुसार फरवरी माह में यूपी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल को पछाड़ कर 81 लाख से अधिक परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचाने की उपलब्धि हासिल की थी.

सबसे ज्यादा नल कनेक्शन देने वाले 10 राज्य

राज्य नल कनेक्शनों की संख्या

  • बिहार 1,59,10,093

  • महाराष्ट्र 1,09,98,678

  • यूपी 97,11,717

  • गुजरात 91,18,449

  • तमिलनाडु 79,62,581

  • कर्नाटक 67,60,912

  • आंध्र प्रदेश 66,43,799

  • वेस्ट बंगाल 58,97,176

  • मध्य प्रदेश 57,59,876

  • तेलंगाना 53,98,219

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola