ePaper

IPS Transfer: यूपी में 10 आईपीएस के ट्रांसफर, एटा, हरदोई, शामली, जालौन, बिजनौर, गाजीपुर में नए कप्तान

Updated at : 13 Jul 2024 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
IPS Transfer: यूपी में 10 आईपीएस के ट्रांसफर, एटा, हरदोई, शामली, जालौन, बिजनौर, गाजीपुर में नए कप्तान

IPS Transfer: उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को 6 जिलों के एसपी बदल दिए हैं. कुल 10 आईपीएस का तबादला किया गया है.

विज्ञापन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को 10 आईपीएस (IPS Transfer) का तबादला कर दिया. इसमें 6 जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं. आईपीएएस श्याम नारायण सिंह को एटा का एसपी बनाया गया है. यहां तैनात रहे राजेश कुमार सिंह को पुलिस उपायुक्त कानपुर कमिश्नरेट भेजा गया है. पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक को जालौन का एसपी बनाया गया है. जालौन एसपी ईराज राजा को गाजीपुर का कप्तान बनाया गया है. डॉ. दुर्गेश कुमार को जालौन का एसपी बनाया गया है. राम सेवक गौतम को शामली का एसपी बनाया गया है. नीरज कुमार जादौन को हरदोई का एसपी बनाया गया है. इसके अलावा गौरव बंसवाल को प्रशिक्षण एवं सुरक्षा से वाराणसी कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है. आईपीएस केशव चंद गोस्वामी को हरदोई से अभिसूचना मुख्यालय, ओमवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर से लखनऊ डीसीपी बनाया गया है.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola