UP News: हनीमून पर पत्नी को कुल्लू-मनाली घुमाने के लिए चोर बना पति, वापस लौटते चढ़ा पुलिस के हत्थे

Updated:
विज्ञापन

UP News: हनीमून पर पत्नी को कुल्लू-मनाली घुमाने के लिए पति ने चोर बन गया. चोरी की यह घटना दुकान की सीसीटीवी में कैद हो गई थी. पुलिस ने घटना के बाद 50 से ज्यादा स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला था. जिसके बाद पुलिस को चेहरा नजर आ गया था.

विज्ञापन

लखनऊ. शादी के बाद पत्नी को हनीमून पर कुल्लू मनाली ले जाने का वादा पूरा करने के लिए एक युवक चोर बन गया. मुरादाबाद के हाशिम ने जनवरी में हुई अपनी शादी के बाद पत्नी को हनीमून पर कुल्लू मनाली जैसे हिल स्टेशन पर घुमाने का वादा कर लिया था. लेकिन हाशिम के पास पत्नी को हनीमून पर मनाली जाने के लिएं पैसे ही नही थे. पत्नी से किए गए वादे को पूरा करने के लिए पति चोर बन गया. हाशिम ने पहले एक नई बुलेट चोरी की. उसके बाद वह एक एमआर के एक लाख 90 हज़ार रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गया. दो दिन में ही बाइक और रुपए चोरी करने के बाद हाशिम अपनी पत्नी से किए गए वादे को पूरा करने के लिए उसके साथ बुलेट से कुल्लू मनाली की यात्रा पर निकल गया.

पुलिस ने 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाला

चोरी की यह घटना दुकान की सीसीटीवी में कैद हो गई थी. पुलिस ने घटना के बाद 50 से ज्यादा स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला था. जिसके बाद पुलिस को चेहरा नजर आ गया था. पुलिस ने हाशिम का मोबाइल नंबर हासिल कर उसे सर्विलांस पर लगा दिया. हाशिम के मोबाइल नंबर की लास्ट लोकेशन हिमाचल प्रदेश में मिली थी. उसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया. पुलिस लगातार इस चोर की तलाश में लगी रही. वहीं चोरी के बाद युवक बुलेट से ही पत्नी को हनीमून पर लेकर चला गया. वहां से लौटने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से चोरी के 45 हजार रुपये और बाइक बरामद कर ली है.

Also Read: UP News: नाती के शव के साथ पिछले 10 दिनों से रह रही थी नानी, दुर्गंध से परेशान लोगों ने पुलिस को बुलाया
जनवरी में हुई थी शादी

शहर के रहने वाले हाशिम की शादी जनवरी में हुई थी. शादी के बाद उसने पत्नी से कुल्लू मनाली हनीमून पर ले जाने का वादा किया था. इसके लिए वह रुपए नहीं जुटा पा रहा था, जबकि पत्नी उससे बार-बार हनीमून पर ले चलने की जिद कर रही थी. इसके बाद हाशिम ने 3 जून को थाना मझोला इलाके से एक नई बुलेट मोटरसाइकिल चुरा ली. इसके बाद हाशिम ने एक मेडिकल एजेंसी की रेकी करनी शुरू कर दी. वहां आने वाले मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव पर भी नजर रखनी शुरू कर दी. 4 जून को अमरोहा से एमआर नासिर बैग लेकर दवा कारोबारी के यहां पहुंचे थे. जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया था.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola