प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ली एक ही परिवार के चार लोगों की जान

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 27 May 2023 5:18 PM

विज्ञापन

प्रतापगढ़ में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां पर एक कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे की चपेट में आने से पति-पत्नी और इनके दो बच्चों की मौत हो गयी. एक ही परिवार के एक साथ चार लोगों की हुई मौत के बाद कोहराम मच गया.

विज्ञापन

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक पर सवार चार लोगों को रौंद दिया है. जिससे पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गयी है. पति पत्नी और दो बच्चों को लेकर ससुराल जा रहा था. इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस के साथ पहुंचे एएसपी पूर्वी विद्यासागर मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. नगर कोतवाली के पृथ्वीगंज की घटना बतायी जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार चालक को हिरासत में ले लिया.

हादसे में पति-पत्नी समेत चार लोगों की हुई मौत

जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वीगंज कस्बे के शिवदयाल गंज के पास शनिवार की सुबह एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मनोज सिंह (39) और उसके बेटे शिवम (8) को मृत घोषित कर दिया. वहीं इस हादसे में घायल मनोज की पत्नी सीमा (34) और बेटी सपना (10) की मौत इलाज के दौरान हो गयी.

Also Read: प्रयागराज में विद्युत अधिकारी को रिश्व मांगना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो को विभाग ने लिया संज्ञान, आरोपी निलंबित
हादसे में चार की मौत

इस घटना की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया गया है. इसके साथ ही कार चालक को भी हिरासत में लिया है. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, जब इस घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया. इस हादसे के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola