Har Ghar Jal Yojana: नल कनेक्शन देने में यूपी ने छत्तीसगढ़ और मेघालय को पछाड़ा

Edited by Amit Yadav
Updated:
विज्ञापन

यूपी में 54 फीसदी से अधिक ग्रामीण परिवारों तक हर घर जल पहुंच गया है. सात महीने में यूपी ने 8 राज्यों को पछाड़ कर जल जीवन मिशन में रिकार्ड बनाया है. अब तक उत्तर प्रदेश में 8 करोड़ से अधिक ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिल रहा है.

विज्ञापन

लखनऊ: हर घर जल योजना से ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन देने के मामले में यूपी ने छत्तीसढ़ और मेघालय को भी पछाड़ दिया है. यूपी ने पिछले 7 महीनों में 8 राज्यों को पीछे छोड़कर देश में नई मिसाल पेश की है. उत्तर प्रदेश में 54 फीसदी से ज्यादा ग्रामीण परिवारों तक नल से जल की सुविधा दी है. यूपी में अब तक 1,42,76,748 ग्रामीण परिवारों तक नल से जल दिया जा रहा है. करीब 8 करोड़ ग्रामीणों को घर पर ही नल से शुद्ध पेयजल मिलने लगा है.

2024 तक 2.62 करोड़ परिवारों तक पहुंचेगा नल से जल

यूपी सरकार का लक्ष्य 2024 तक 2,62,37,840 ग्रामीण परिवारों को नल से जल की सुविधा देना है. इस लक्ष्य की ओर से बढ़ रही हर घर जल योजना नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. देशभर में अकेले जुलाई माह में यूपी ने नल कनेक्शन देने में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मेघालय जैसे तीन राज्यों को पीछे छोड़ा है. नल कनेक्शन देने के मामले में देश में नंबर वन बनने की ओर आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश जनवरी माह से अब तक झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, केरल, महाराष्ट्र और असम से आगे निकल चुका है.

जल जीवन मिशन पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की पूरी टीम के साथ ही गांव में काम कर रहीं जल जीवन मिशन की सभी एजेसियों, कर्मचारियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी योजना को इस रफ्तार से बढ़ाकर योगी सरकार ने कार्य की गुणवत्ता और गतिशीलता की नई मिसाल पेश की है. हम आधे से ज्यादा फासला तय कर चुके हैं. हमारी प्राथमिकता इन इलाकों में निर्बाध और स्वच्छ जलापूर्ति की है.

जनवरी 2023 से इन राज्यों को यूपी ने पछाड़ा

  • छत्तीसगढ़

  • मेघालय

  • मध्य प्रदेश

  • केरल

  • महाराष्ट्र

  • राजस्थान

  • झारखंड

  • पश्चिम बंगाल

1.47 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन को यूपी सरकार गति देने का कार्य कर रही है. हम प्रत्येक दिन 40 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन दे रहे हैं. योजना से जहां एक तरफ नल कनेक्शन दिये जा रहे हैं, वहीं महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं. योजना से युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं. जल जीवन मिशन की घोषणा के समय जहां यूपी में मात्र 5 लाख (1.97 प्रतिशत) घरों में नल कनेक्शन थे. वहीं पिछले लगभग 4 वर्षों में अब तक हम 1 करोड़ 47 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचा चुके हैं.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola